मध्य प्रदेश

जन कल्याण शिविर में लाडली लक्ष्मी प्रमाण पत्र वितरित

सिलवानी। जनपद पंचायत सिलवानी में आयोजित जन कल्याण शिविर में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने लाडली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत 4 हितग्राही बालिकाओं को लाडली लक्ष्मी प्रमाण पत्र वितरित किए।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लाडली लक्ष्मी योजना बेटियों के उज्ज्वल भविष्य और उनके सशक्तिकरण की दिशा में प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा नेता विभोर नायक, दीपक रघुवंशी, पार्षद प्रदीप कुशवाहा, ग्राम पंचायत बेगवा सरपंच कांता यादव, एसडीएम अल्का सिंह, जनपद पंचायत सीईओ नीलम रायकवार के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button