मध्य प्रदेश

ढीमरखेड़ा में जन कल्याण शिविर को लेकर समीक्षा बैठक

योजनाओं के शत प्रतिशत क्रियान्वयन के निर्देश
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर जनकल्याण शिविरों में आवश्यक तैयारियों और व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने जनपद पंचायत स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन के प्रयास किया जा रहे हैं । ताकि कोई भी पात्र हितग्राही जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे । इसी क्रम में जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी युजवेंद्र कोरी ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि 15, 16 एवं 18 जून को मंगल भवन ढीमरखेड़ा में होने वाले जनकल्याण शिविर में अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाना सुनिश्चित करें । इस दौरान सहायक यंत्री, पंचायत समन्वय अधिकारी, सहायक विकास विस्तार अधिकारी,उपयंत्री और शाखा प्रभारी उपस्थित रहे । श्री कोरी ने समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री संबल योजना, ई-केवाईसी समग्र, मनरेगा, पी एम आवास, जल गंगा संवर्धन अभियान, छठवें वित्त के फीडिंग कार्य आदि की प्रगति की जानकारी ली । उन्होंने कहा कि नवीन संबल पंजीयन, अनुगह सहायता के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतते हुए तत्परता पूर्वक निराकरण की कार्यवाही करें । शत प्रतिशत ई-केवाईसी कार्य को करें । सीईओ श्री कोरी ने कहा कि विभिन्न विभागों और योजनाओं से स्वीकृत निर्माणाधीन कार्यों को नियत समय सीमा में गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूर्ण कराएं । उन्होंने कहा कि जनकल्याण शिविर का व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करते हुए अधिक से अधिक हितग्राहियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं ।

Related Articles

Back to top button