स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले तीन मनचले को उमरियापान पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजें गए जेल

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान थाना पुलिस ने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया । घटना में प्रयुक्त टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त कर ली है ।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई ।
पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई को थाना उमरियापान क्षेत्र के एक गांव में स्कूल जा रही एक नाबालिग छात्रा का तीन युवकों ने मोटरसाइकिल से पीछा कर उसके साथ छेड़छाड़ की थी । छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पीछा करने, छेड़छाड़ और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की ।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी साजन वासुदेव (20), सचिन वासुदेव (26) और विशाल वासुदेव (21), निवासी सलैया फाटक, थाना स्लीमनाबाद को गिरफ्तार कर लिया । आरोपियों द्वारा घटना में इस्तेमाल की गई टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया ।
थाना प्रभारी उपनिरीक्षक महेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक भरत सिंह मार्को, सहायक उपनिरीक्षक कोदूलाल दहिया, प्रधान आरक्षक आशीष मेहरा, आरक्षक सत्येंद्र, रोहित, नीलेश तथा महिला आरक्षक दुर्गा शुक्ला ने कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।



