भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प
14 अगस्त को जिलेभर में निकलेगी तिरंगा यात्रा, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां
रायसेन। सागर-भोपाल रोड स्थित भगवती गार्डन में भारतीय जनता पार्टी की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।
बैठक में भोपाल संभाग प्रभारी तेज बहादुर सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, मध्यप्रदेश शासन के राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुराम चौधरी, भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत सिंह मीणा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारियों की उपस्थिति की समीक्षा करते हुए पार्टी द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा संगठन के कार्यों की समीक्षा की।
पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान-सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है और देश लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि हम सभी राष्ट्र के सम्मान और संगठन की मजबूती के लिए एकत्रित हुए हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से जिले के प्रत्येक घर तक राष्ट्रभक्ति का संदेश पहुंचाया जाएगा।
राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति निष्ठा का संदेश देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को उन्हें सौंपे गए दायित्व का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कौन विधायक बनेगा, कौन मंत्री बनेगा, इसकी चिंता कार्यकर्ताओं को नहीं करनी चाहिए। पार्टी जिस कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी दे, प्रत्येक कार्यकर्ता को व्यक्तिगत हित से ऊपर संगठन के हित में खड़े रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यही भाजपा के सच्चे और निष्ठावान कार्यकर्ता की पहचान है।
भोपाल संभाग प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने कहा कि जिला कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं की इतनी बड़ी उपस्थिति उनके समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा को दर्शाती है। उन्होंने मंडल अध्यक्षों द्वारा किए गए संगठनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें साधुवाद दिया। साथ ही आगामी 14 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष राकेश तोमर ने किया। बैठक का समापन वंदे मातरम् के साथ हुआ। इसके पश्चात सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता की। तिरंगा यात्रा भगवती गार्डन, सागर-भोपाल रोड से प्रारंभ होकर महामाया चौक पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया।
बैठक में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कुशवाहा, राजेंद्र अग्रवाल, सुरेंद्र तिवारी, धर्मेंद्र सिंह चौहान, जोधा सिंह अटवाल, प्रदेश प्रवक्ता बृज गोपाल लोया, अनीता अग्रवाल, पवन दुबे, जमुना सेन, दीपेंद्र पाल, हरनाम सिंह ठाकुर, ओम प्रकाश मीणा, अरविंद दुबे, कार्यालय मंत्री जीतू ठाकुर, दीपेश रघुवंशी, राजेश पंथी, पवन साहू सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



