मध्य प्रदेश

देर रात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, स्लीमनाबाद थाना प्रभारी सुदेश कुमार सवन का बहोरीबंद तबादला

बहोरीबंद थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा को मिली स्लीमनाबाद थाने की कमान, एसपी ने जारी किया आदेश
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। जिले के पुलिस महकमे में देर रात अचानक बड़ा फेरबदल देखने को मिला । पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा जारी तबादला आदेश के तहत स्लीमनाबाद थाना प्रभारी सुदेश कुमार सवन का तबादला बहोरीबंद थाना किया गया है । वहीं बहोरीबंद थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा को स्लीमनाबाद थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा देर रात जारी किए गए इस आदेश के बाद दोनों थाना क्षेत्रों में नई पदस्थापना को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है । अचानक हुए इस प्रशासनिक फेरबदल से पुलिस महकमे में भी हलचल देखने को मिली ।
स्लीमनाबाद थाने की कमान अब विजय विश्वकर्मा संभालेंगे, जबकि वर्तमान स्लीमनाबाद थाना प्रभारी सुदेश कुमार सवन बहोरीबंद थाने की जिम्मेदारी संभालेंगे ।
पुलिस विभाग में हुए इस अचानक तबादले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं । नई पदस्थापना के बाद दोनों थाना क्षेत्रों में पुलिसिंग व्यवस्था में बदलाव देखने को मिल सकता है ।

Related Articles

Back to top button