मध्य प्रदेश

शासकीय महाविद्यालय सिलवानी में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन छात्रवृत्ति शिविर का सफल आयोजन

सिलवानी। शासकीय महाविद्यालय, सिलवानी में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति आवेदन (स्कॉलरशिप) फॉर्म भरने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दिशा-निर्देश तथा पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह के विशेष सहयोग एवं जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्याम साहू के विशेष प्रयासों से शैक्षणिक सत्र 2024–25 के दौरान महाविद्यालय के 310 विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति आवेदन फॉर्म भरवाए गए थे।
इन आवेदनों में से 150 छात्राओं का चयन अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा किया गया, जिन्हें ₹30,000 प्रति छात्रा की छात्रवृत्ति प्रदान की गई है। यह आर्थिक सहायता छात्राओं की उच्च शिक्षा, अध्ययन सामग्री एवं अन्य शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।
महाविद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने इसे छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए आशा व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में भी अधिक से अधिक विद्यार्थी इस छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त करेंगे।

Related Articles

Back to top button