क्राइम

जंगली सूअर के शिकार के मामले में बारूद बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

न्यायालय ने भेजा जेल
सिलवानी। वनमंडलाधिकारी सामान्य रायसेन के मार्गदर्शन एवं उप वनमंडलाधिकारी सामान्य सिलवानी के निर्देशन में वन परिक्षेत्र सिलवानी पूर्व की टीम के द्वारा वन्यप्राणी शिकार के मामले में वन्यप्राणी जंगली सूअर का मांस जप्त कर वन अपराध प्रकरण क्रमांक 47382/13 दिनांक 9.9.2026 दर्ज किया गया है।
प्रकरण में साक्ष्य जुटाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर दिनांक 10 सितम्बर 2026 को वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व, सागर से श्वान दल बुलाया गया। श्वान दल द्वारा वन परिक्षेत्र सिलवानी पूर्व के वन अमले एवं ग्राम चौकीदार की मौजूदगी में संदिग्ध स्थानों पर मकानों के आसपास तलाशी की गई।
तलाशी के दौरान जंगली सूअर के बाल तथा जबड़ा बरामद हुआ। इसी दौरान बाड़े के पास बेरी के पेड पर रखे नीले रंग के प्लास्टिक थैले में रखा बारूद भी बरामद किया गया।
वन परिक्षेत्र सिलवानी पूर्व द्वारा प्रकरण में कार्रवाई करते हुए आकाश पुत्र भारत बंसल एवं ओमप्रकाश पुत्र तुलसीराम बंसल दोनों निवासी ग्राम सियरमऊ को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय द्वारा दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
उक्त कार्यवाही में राममनोहर खरे, वनपाल, रामशरण सिंह, वनपाल, सौरभ साहू, वनरक्षक, राहुल कुमार जैन वनरक्षक, दीपक कौरव वनरक्षक, हरेन्द्र सिंह, वनरक्षक, संदीप सिंह ठाकुर, वनरक्षक, लवकुश तिवारी, वनरक्षक, शरद यादव, वनरक्षक, मुकेश प्रजापति, वनरक्षक आदि वनकर्मियों का विशेष योगदान रहा है।

Related Articles

Back to top button