बेगमगंज में 30 सेवानिवृत्त शिक्षक -शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा विभाग में लगातार अपनी सेवाएं देकर सेवानिवृत्त होने वाले 30 शिक्षक -शिक्षिकाओं का आज मप्र राज्य कर्मचारी संघ द्वारा सांदीपनि विद्यालय सभागार में समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार प्रमोद उइके , विशेष अतिथि नायब तहसीलदार विक्रम सिंह रहे जबकि अध्यक्षता प्राचार्य बीईओ राजेंद्र श्रीवास्तव ने की।
शिक्षक शिक्षिकाओं में कोमल प्रसाद नायक, अनिल रावत, अमर सिंह राजपूत, मीना मिश्रा, सुनीता जैन, बहादुर सिंह ठाकुर, ओपी शर्मा, कमल जैन, मानसिंह लोधी, माया शाक्य, देवी सिंह जाट, लालजी शर्मा, विजय प्रजापति, हरिशंकर गुप्ता, पुष्पा सोनी, छाया सोनी, एमएल बघेल, अरुण रैकवार, अंजुम आरा, बलराम हजारी, गुलाब राजपूत, रफिया बेगम, मोहनलाल कुशवाहा, राजेश कुमार पांडे, लाल साहब ठाकुर, रुक्मिणी देवी सोनी, मलखान, इंदर सिंह यादव, राजेश भोई इत्यादि का प्रशस्ति पत्र, शॉल, श्रीफल एवं पुष्प मालाओं से सम्मानित किया गया।
वहीं कार्यक्रम के अतिथियों तहसीलदार प्रमोद उइके, नायब तहसीलदार विक्रम सिंह, बीईओ राजेंद्र श्रीवास्तव, सुल्तानगंज प्राचार्य राकेश सोनी, अशोक शर्मा एवं मीडियाकर्मियों में सईद नादां एडवोकेट, हरि साहू , राजीव दुबे, राहुल अहिरवार, विशाल शिल्पकार का भी मप्र राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के द्वारा शॉल श्रीफल, पुप्ष मालाओं से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सेवानिवृत्त शिक्षक राजेंद्र पांडे ने संबोधन के साथ एक गीत प्रस्तुत किया एवं मानसिंह लोधी, अशोक शर्मा, राकेश सोनी, राजेंद्र श्रीवास्तव, विक्रम सिंह, प्रमोद उइके इत्यादि ने सभी पूर्व एवं वर्तमान शिक्षकों का शाब्दिक सम्मान करते हुए शिक्षकों की महिमा का बखान करते हुए नमन किया।



