मध्य प्रदेश

बेगमगंज सेंट थॉमस स्कूल में सेवा संकल्प अभियान में हुए विभिन्न कार्यक्रम

ब्यूरो चीफ: शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर के सेंट थॉमस हॉयर सेकंडरी स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों में स्टूडेंट्स के भाषण एवं चित्रकला का आयोजन किया गया।
प्राचार्य सिस्टर मरीना , उप-प्राचार्य सिस्टर रेगी एवं मैनेजर सिस्टर ट्रेसा , पालक-शिक्षक संघ अध्यक्षडॉ. जितेंद्र सिंह तोमर की विशेष मौजूदगी में संपन हुए कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए जनहित एवं विकास कार्यों को रचनात्मक तरीके से अपने -अपने भाषण में प्रस्तुत किया।
वहीं चित्रकला के माध्यम से स्वच्छता, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, विकास एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को भी प्रदर्शित किया।
विभिन्न उपलब्धियों पर तैयार की गई आकर्षक चित्रकला ने विश्व पटल पर विकसित होते महान भारत को अपनी रंगीन कल्पनाओं से साकार किया।
चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में उत्साहित स्टूडेंट्स ने भाग लेते हुए सेवा, जनकल्याण, राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के अतिथियों ने स्टूडेंट्स के द्वारा प्रशंसनीय चित्रकला का अवलोकन के साथ विभिन्न विषय पर हुए भाषण प्रतियोगिता में स्टूडेंट्स के द्वारा प्रस्तुत विचारों को भी सुना।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स को अतिथियों द्वारा प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button