मध्य प्रदेश

विनोद कुशवाहा बने तहसील अध्यक्ष

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । कुशवाहा विकास मंच की रविवार को पूर्व सूचना कें आधार पर एजेंडा अनुसार एक बैठक आयोजित की गई जिसमें कुशवाहा विकास मंच की 9 सदस्यी निर्वाचन समिति, वरिष्ठ संरक्षकगण, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला सचिव, संभागीय अध्यक्ष सहित पूर्ण समिति एवं महिला जिला अध्यक्ष युवा जिला अध्यक्ष एवं उनकी पूर्ण समिति तहसील बेगमगंज के सभी ग्रामों से आए हुए सभी समाज बंधु शामिल हुए। सर्वप्रथम श्री लव कुश जी की पूजन की गई तत्पश्चात बैठक प्रारंभ हुई ।बैठक में निर्वाचन समिति ने संपूर्ण नियमों के अनुसार निर्वाचन करवा कर समिति ने विनोद कुशवाहा गांधी बाजार को तहसील अध्यक्ष पद के लिए नियुक्त किया गया और मुख्य निर्वाचन अधिकारी अमर सिंह शाक्य (कुशवाहा) ने उन्हें अध्यक्ष पद का निर्वाचन प्रमाण पत्र भी दिया। बैठक में उपस्थित सभी समाज बंधुओ ने बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related Articles

Back to top button