धार्मिकमध्य प्रदेश

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा अमृत महोत्सव का शुभारंभ

सिलवानी। पितृपक्ष के पावन अवसर पर नगर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा अमृत महोत्सव का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा मां बीजासन माता मंदिर से प्रारंभ होकर नगर मुख्य मार्ग होते हुए कथा स्थल स्टेट बैंक के पास स्थित मंगल भवन पहुंची कलश यात्रा का स्वागत नगर में अनेक स्थानों पर फूल बरसाओ किया गया।
कथा का आयोजन कुशवाहा परिवार द्वारा श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया जा रहा है।
कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। धार्मिक वातावरण के बीच निकली कलश यात्रा के पश्चात कथा स्थल पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया।
कथा व्यास पंडित बलराम दीक्षित के मुखारविंद से श्रद्धालुओं को सात दिनों तक श्रीमद्भागवत कथा के प्रसंगों का रसपान कराया जाएगा। कथा का आयोजन नगर में स्टेट बैंक के पास स्थित मंगल भवन में किया जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से हरि इच्छा तक चलेगा। कुशवाहा परिवार ने नगरवासियों एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से कथा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button