मध्य प्रदेशराजनीति

सेवा ज्योति कलश यात्रा सिलवानी विधानसभा के बेगमगंज पहुंची

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को रायसेन से प्रारंभ हुई सेवा ज्योति कलश यात्रा सिलवानी विधानसभा के बेगमगंज पहुंची। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, नगर मंडल अध्यक्ष अजय जाट, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी दुबे, सुल्तानगंज मंडल अध्यक्ष हरिराम यादव, भाजपा जिला मंत्री गायत्री नगरिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष राजकुमारी शाक्य, जानकी कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
यात्रा के दौरान सेवा ज्योति कलश को श्री सिद्ध शिवालय धाम में स्थापित किया गया। सेवा ज्योति कलश यात्रा सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से होकर गुजरेगी और निर्धारित स्थान पर पहुंचकर एकत्रित होगी, जहां भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा एवं विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही विकसित भारत-2047 के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button