मध्य प्रदेश

आसाराम बापू को शीघ्र आयुर्वेदिक उपचार मिले मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

ब्यूरो चीफ :भगवत सिंह लोधी
दमोह। जिला कलेक्टर महोदय को अस्वस्थ संत आसाराम जी बापू को शीघ्र आयुर्वेदिक उपचार मिले इस हेतु बापू के शिष्यो ने ज्ञापन सौपा। ज्ञापन एवं बापू के शिष्यों के अनुसार वर्तमान समय में संत आसाराम जी बापू का स्वास्थ्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहा है माननीय जिला कलेक्टर के माध्यम से बापू के शिष्यों ने न्यायालय, सरकार एवं जोधपुर जेल प्रशासन से निवेदन किया है कि बापू की वृद्धावस्था (90 वर्ष) व गंभीर बीमारियों को देखते हुए जोधपुर के आरोग्यं अस्पताल में अति शीघ्र आयुर्वेदिक उपचार करने की हम सभी की मांग को स्वीकार करें। जानकारी के लिए बता दें संत आसाराम जी बापू को करोना के बाद कई गंभीर बीमारियों ने घेर लिया है जिसे काफी समय से जोधपुर के आरोग्यम आयुर्वेदिक अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेकिन अभी पुनः अंदर जाने के पश्चात बापू का स्वास्थ्य फिर से गंभीर अवस्था में पहुंच गया है जो अति घातक है। ज्ञापन सौंपने में बापू के सैकड़ो साधक भाई बहन उपस्थित रहे प्रमुख रूप से भाइयों में सुधीर सोनी, सुंदर दास, भरत कुमार, राम पटेल एवं बहनों में वर्षा बहन, कविता बहन, महक बहिन आदि की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button