क्राइम

आरटीओ कार्यालय के बाहर दो पक्षों में विवाद चली गोली

रिपोर्टर : मनीष यादव, पलेरा।
टीकमगढ़ । शहर के नए बस स्‍टेण्‍ड से कुछ ही दूरी पर स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर उस वक्‍त भगदड़ मच गई जब दो पक्षो में विवाद काे लेकर एक युवक ने कट्टे से फायरिंग शुरू कर दी । सूत्रों की माने तो आईटीओ कुमरावत की अनुपस्थिति विवाद का कारण बनी, आरटीओ से काम कराने के लिए महीनों चक्कर लगाने पड़ते हैं जिससे आए रोज दलालों एवं आवेदक कर्ताओं में नोकझोंक होती रहती है मौके पर आरटीओ के बाहर कार्यरत दुकानदारो ने पी‍डि़त दुकानदार बन्‍टी गोस्‍वामी के साथ थाना देहात पहुंचकर आपबीती सुनाई । जिस पर थाना देहात ने कार्यबाही करते हुए नामजद तीन आरोपियो पर धारा ३०७, २९४, ५०७, ३४ ताहि0 के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी । घटना कि सूचना मिलते ही सत्‍ता और विपक्ष दोनो पार्टीयो के पदाधिकारी थाना देहात पहुंचे लेकिन इस घटना के बाद शहर में चर्चा बनी हुई है कि कुछ ही दिन पूर्व शहर के बीचो बीच स्थित पुराने बस स्‍टेण्‍ड पर दिलदहला देने बाली घटना का मातम शांत ही नहीं हुआ था कि एक बार फिर अपराधियों के हौसले पुलिस को चुनौती देते नजर आए।

Related Articles

Back to top button