श्रीराम बाबा जी की षोडशी पर 24 सितंबर नको विशाल भंडारे का आयोजन

तैयारियों को लेकर भक्त मंडल ने बौरास में डाला डेरा
उदयपुरा । श्रीराम बाबा जी की षोडशी कार्यक्रम 24 सितंबर मंगलवार को ग्राम बौरास परमहंस आश्रम बगीचा में रखा गया है। भंडारे में देश, प्रदेश के संतो को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान कई राजनैतिक हस्तियां भी भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने पहुंचेंगी।
लगभग 12000 का जन समूह भंडारे में शामिल होगा। भंडारा केवल शुद्ध घी से निर्मित होगा।
उल्लेखनीय है कि श्रीराम बाबा जी पूरे देश में भ्रमण करने जाते थे, उनके भक्त देश भर से पहुंचेंगे।
आयोजन को लेकर श्रीराम बाबा जी का संपूर्ण भक्त मंडल बौरास बगीचां में डेरा डाले हुए है। भंडारे के लिए 11 सितंबर को बैठक रखी गई थी। जिसमें बड़ी संख्या में उनके भक्तजन शामिल हुए थे। श्री राम बाबा जी भक्त मंडल ने सभी से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में भंडारे में शामिल होकर महाप्रसादी ग्रहण कर पुण्यलाभ अर्जित करें।



