धान से भरा ट्रक पलटा, ड्राइवर घायल, रैफर

सिलवानी । रविवार की शाम को राजमार्ग 15 सागर सिलवानी मार्ग के सियरमऊ घाट के दीवान बाबा के पास धान की बोरियो से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ड्राइवर घायल हो गया। सूचना मिलने पर डायल हंड्रेड और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल ड्राइवर को सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की शाम लगभग 5 बजे ट्रक क्रमांक एमपी13 जीए 8832 का चालक दिनेश मालवीय पिता शोभाराम मालवीय उम्र 30 साल निवासी भोपाल अपने ट्रक में सागर से बोरियो में धान भर कर दाहौद ओबेदुल्लागंज जा रहा था कि सिलवानी थाना क्षेत्र की सियरमऊ घाटी दीवान बाबा के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। राहगीरों ने घटना की सूचना डायल हंड्रेड और एम्बुलेंस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एम्बुलेंस ने घायल को सिविल हॉस्पिटल सिलवानी पहुंचाया। जहां डॉक्टर द्वारा ड्राइवर का इलाज किया जा रहा है, जिसको कंधे और कमर में चोट आई है।
ब्लॉक मेडीकल ऑफिसर डॉ. एचएन मांडरे ने बताया कि दिनेश मालवीय को एम्बुलेंस द्वारा घायल अवस्था में सिविल हॉस्पिटल लाया गया था जिसका प्राथमिक उपचार किया गया कंधे, और कमर में गंभीर चोट होने से जिला चिकित्सालय रायसेन रैफर किया गया है।



