क्राइम
35 वर्षीय युवक घर में मृत अवस्था में मिला, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर के श्याम नगर मोहल्ले में एक 35 वर्षीय युवक अपने ही घर में मृत अवस्था में पाए जाने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भवन में रखवा दिया और मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राघवेंद्र पुत्र देवी सिंह उम्र करीब 35 साल निवासी श्याम नगर अपने ही घर में मृत अवस्था मे मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई मौत का कारण अज्ञात है पुलिस ने मौत के कारणों की जांच के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।



