विधिक सेवा

आमजन को नि:शुल्क कानूनी सहायता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 जारी

तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण सिविल न्यायालय द्वारा कार्यक्रम आयोजित
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। सिहोरा न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नईदिल्ली के निर्देशन पर (न्याय तक आपकी पहुंच) मुक्त कानूनी सहायता का आयोजन दिनांक 5 अक्तूबर 2024 शनिवार को न्यायालय परिसर में किया गया।
इस दौरान जिला न्यायाधीश द्वितीय सैफी दाऊदी एवं तहसील विधिक सेवा समिति अध्यक्ष ने जानकारी देते हुऐ बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के द्वारा न्याय तक आपकी पहुंच मुक्त कानूनी सहायता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 जारी किया गया हैं। साथ ही ऑनलाइन बेबसाइड पर जा कर इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान न्यायालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वही नगर के विभिन्न जगहों पर इसके प्रचार प्रसार हेतु पोस्टर जारी किए गए हैं। और होडिंग लगाए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में सैफी दाऊदी जिला न्यायाधीश द्वितीय एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति सिहोरा, सुधांशु सिन्हा न्यायाधीश तृतीय सिविल न्यालय सिहोरा, सेवा प्राधिकरण वालमिंक, अभिषेक तिवारी, अधिवक्ता गण एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button