15 करोड़ 94 लाख की वसूली हुई, 1 करोड़ 85 लाख का फिर दिया लक्ष्य

एसडीएम ने समिति प्रबंधकों को दिया वसूली का लक्ष्य
सिलवानी। जिला सहकारी बैंक सिलवानी के अंतर्गत 8 सोसायटियों की एसडीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में किसानों को कृषि कार्य हेतु दिये ऋण की बसूली का लक्ष्य 20 करोड़ 88 लाख रूपये का दिया गया था। इसके विरूद्ध बैंक द्वारा 15 मई 2024 तक 15 करोड़ 94 लाख की बसूली किसानों से कर ली गई है।
जिला सहकारी बैंक सिलवानी के अंतर्गत 8 सोसायटियों की समीक्षा बैठक एसडीएम कार्यालय में एसडीएम प्रकाश नायक की उपस्थिति में की गई जिसमें शाखा प्रबंधक गिरवरसिंह रघुवंशी सहित सभी सोसायटियों के प्रबंधक उपस्थित रहे।
जिला सहकारी बैंक शाखा प्रबंधक गिरवरसिंह रघुवंशी ने बताया कि एसडीएम प्रकाश नायक द्वारा 7 दिवस में 7 सोसायटियों को 1 करोड़ 85 लाख रूपये किसानों से ऋृण बसूली का लक्ष्य दिया गया है। जिसमें सांईखेड़ा 50 लाख, चुन्हैटिया 20 लाख, चिचैली 30 लाख, छींद 20 लाख, गुन्दरई मरहेठी 35 लाख, सियरमउ 15 लाख, सिलवानी 15 लाख रूप्ये का लक्ष्य पुनः निर्धारित किया गया है।



