Today Panchang आज का पंचांग सोमवार, 03 फरवरी 2025

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला मुख्यालय हरियाणा मो. 9812224501
✦••• जय श्री हरि •••✦
🧾 आज का पंचाग 🧾
सोमवार 03 फरवरी 2025
महा मृत्युंजय मंत्र – ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्।।
☄️ दिन (वार) – सोमवार के दिन क्षौरकर्म अर्थात बाल, दाढ़ी काटने या कटाने से पुत्र का अनिष्ट होता है शिवभक्ति को भी हानि पहुँचती है अत: सोमवार को ना तो बाल और ना ही दाढ़ी कटवाएं ।
सोमवार के दिन भगवान शंकर की आराधना, अभिषेक करने से चन्द्रमा मजबूत होता है, काल सर्प दोष दूर होता है।
सोमवार का व्रत रखने से मनचाहा जीवन साथी मिलता है, वैवाहिक जीवन में लम्बा और सुखमय होता है।
जीवन में शुभ फलो की प्राप्ति के लिए हर सोमवार को शिवलिंग पर पंचामृत या मीठा कच्चा दूध एवं काले तिल चढ़ाएं, इससे भगवान महादेव की कृपा बनी रहती है परिवार से रोग दूर रहते है।
सोमवार के दिन शिव पुराण के अचूक मन्त्र “श्री शिवाये नमस्तुभ्यम’ का अधिक से अधिक जाप करने से समस्त कष्ट दूर होते है. निश्चित ही मनवाँछित लाभ मिलता है।
🔮 शुभ हिन्दू नववर्ष 2024 विक्रम संवत : 2081 नल, शक संवत : 1945 शोभन
🌐 संवत्सर नाम अनला
🔯 शक सम्वत : 1945 (शोभकृत् संवत्सर)
☸️ काली सम्वत् 5124
🕉️ संवत्सर (उत्तर) पिंगल
☣️ आयन – उत्तरायण
☀️ ऋतु – सौर शिशिर ऋतु
🌤️ मास – पौष मास
🌘 पक्ष – शुक्ल पक्ष
📆 तिथि – सोमवार माघ माह के शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि 04:37 AM तक उपरांत सप्तमी
🖍️ तिथी स्वामी – षष्ठी के देता हैं कार्तिकेय। इस तिथि में कार्तिकेय की पूजा करने से मनुष्य श्रेष्ठ मेधावी, रूपवान, दीर्घायु और कीर्ति को बढ़ाने वाला हो जाता है। यह यशप्रदा अर्थात सिद्धि देने वाली तिथि हैं।
💫 नक्षत्र – नक्षत्र रेवती 11:16 PM तक उपरांत अश्विनी
🪐 नक्षत्र स्वामी – रेवती नक्षत्र के स्वामी ग्रह बुध हैं.इस नक्षत्र के देवता पूषा हैं।
⚜️ योग – साध्य योग 03:02 AM तक, उसके बाद शुभ योग
⚡ प्रथम करण : कौलव – 05:43 पी एम तक
✨ द्वितीय करण : तैतिल – 04:37 ए एम, फरवरी 04 तक गर
🔥 सोमवार का शुभ गुलिक कालः-शुभ गुलिक काल 01:42:00 P.M से 02:59:00 P.M बजे तक
⚜️ दिशाशूलः- आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दर्पण देखकर या दूध पीकर जायें।
🤖 राहुकालः- आज का राहु काल 08:30:00 A.M से 09:52:00 A.M बजे तक
🌞 सूर्योदयः- प्रातः 06:34:00
🌅 सूर्यास्तः – सायं 05:27:00
👸🏻 ब्रह्म मुहूर्त : 05:23 ए एम से 06:16 ए एम
🌇 प्रातः सन्ध्या : 05:49 ए एम से 07:08 ए एम
🌟 अभिजित मुहूर्त : 12:13 पी एम से 12:57 पी एम
✡️ विजय मुहूर्त : 02:24 पी एम से 03:08 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त : 05:59 पी एम से 06:26 पी एम
🌌 सायाह्न सन्ध्या : 06:02 पी एम से 07:21 पी एम
💧 अमृत काल : 09:02 पी एम से 10:32 पी एम
🗣️ निशिता मुहूर्त : 12:09 ए एम, फरवरी 04 से 01:01 ए एम, फरवरी 04
❄️ रवि योग : 07:08 ए एम से 11:16 पी एम
🚓 यात्रा शकुन-मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
👉🏼 आज का मंत्र-ॐ सौं सौमाय नम:।
🤷🏻♀️ आज का उपाय-शिवजी का दुग्धाभिषेक करें।
🪵 वनस्पति तंत्र उपाय-पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
⚛️ पर्व एवं त्यौहार – मूल समाप्त/ रवि योग/ भारतीय रिजर्व बैंके के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन जन्म दिवस, संस्थापक राम सिंह जन्म दिवस, भारतीय स्वतंत्रता सेनानी सुहासिनी गांगुली जयन्ती, अभिनेता नासिर हुसैन जन्म दिवस, अभिनेत्री वहीदा रहमान जन्म दिवस, महाकवि शंकर कुरुप पुण्य तिथि, भारतीय डांसर, मॉडल राखी सावंत जन्म दिवस, दिग्गज तबला वादक उस्ताद कुरैशी अल्ला रक्खा खान स्मृति दिवस, वरिष्ठ नेता बलराम जाखड़ स्मृति दिवस, महाकवि शंकर कुरुप स्मृति दिवस, प्रयागराज में आज ही के दिन 1954 में हुए कुंभ मेले के दौरान मची भगदड़ में लगभग 500 से अधिक लोगों की जान गयी, वन अग्नि सुरक्षा दिवस (सप्ताह)
✍🏼 तिथि विशेष – षष्ठी तिथि को तैल कर्म अर्थात शरीर में तेल मालिश करना या करवाना एवं सप्तमी तिथि को आँवला खाना तथा दान करना भी वर्ज्य बताया गया है। इस षष्ठी तिथि के स्वामी भगवान शिव के पुत्र स्वामी कार्तिकेय जी को बताया गया हैं। यह षष्ठी तिथि नन्दा नाम से विख्यात मानी जाती है। यह षष्ठी तिथि शुक्ल एवं कृष्ण दोनों पक्षों में मध्यम फलदायीनी मानी जाती है। इस तिथि में स्वामी कार्तिकेय जी के पूजन से सभी कामनाओं की पूर्ति होती है। विशेषकर वीरता, सम्पन्नता, शक्ति, यश और प्रतिष्ठा कि अकल्पनीय वृद्धि होती है।
🗺️ Vastu tips_ 🗽
आपने यह भी सुना होगा कि टूटी हुई तस्वीरें घर में नहीं रखनी चाहिए क्योंकि इससे पारिवारिक रिश्तों में खटास आती है. जिससे विवाद होने की संभावना बनती है. इसलिए अगर आपके घर में टूटी हुई तस्वीरें हैं तो उन्हें तुरंत हटा दें.
अगर आप अपने कपड़े, चप्पल-जूते आदि चीजें घर में बिना व्यवस्थित रखे इधर-उधर फेंक देते हैं तो यह बहुत गलत है क्योंकि ऐसा करने से मां लक्ष्मी बहुत नाराज होती हैं. जिससे आपके घर में पैसों की कमी हो सकती है.
घर में कभी भी दरवाजे और खिड़कियां पूरी तरह खुली न रखें. आपको बता दें कि ऐसा करने से घर में मनमुटाव और नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो सकता है.
❇️ जीवनोपयोगी कुंजियां ⚜️
पाचन दुरुस्त करती हैं : बड़ी इलायची का सेवन के लिए खास करके फायदेमंद होता हैं. इसका शरीर के हाज़मे पर बहुत ही अच्छा असर होता हैं. इसके सेवन से एसिडिटी की समस्या से छुटकारा मिलता हैं. इसके नियमित सेवन से गैस्ट्रिक अल्सर और दूसरी पाचन संबंधी बीमारियो का ख़तरा काफ़ी कम हो जाता हैं।
फेफड़े से रिलेटेड बीमारियो में लाभदायक : बड़ी इलायची दमा के रोगियो और साँस संबंधित बीमारियो से जूझ रहे लोगो के लिए खास करके के फायदेमंद हैं. इसके नियमित सेवन से अस्थमा, कुकुर खाँसी, फेफड़े का सिकूड़ना, फेफड़े की सूजन और तपेदिक (टीबी) आदि रोगो से छुटकारा पाया जा सकता हैं।
गुर्दे की बीमारी दूर करता हैं : बड़ी इलायची को यूरिनरी हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता हैं. यह एक बेहतरीन डाइयुरेटिक भी हैं. इसके सेवन से ना सिर्फ़ यूरिनेशन सही रहता हैं, बल्कि किडनी से रिलेटेड बीमारिया भी दूर रहती हैं।
एंटी-ऑक्सिडेंट्स से भरपूर : बड़ी एलाईच एंटी-ऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता हैं. इसमे दो तरह के एंटी-ऑक्सिडेंट्स होते हैं, लेकिन खास तौर पर एंटी-कैंसर एंटी-ऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं. यह ब्रेस्ट, कोलन और ओवेरियन कैंसर को रोकता हैं. इससे कैंसर सेल का निर्माण और विकास रुक जाता हैं।
बालों को मजबूत बनाता हैं : बड़ी इलायची के सेवन से बाल काले, घने और मजबूत बन जाते हैं. इसमे मौज़ूद तत्वो के कारण बालो को पोषण मिलता हैं. बड़ी इलायची बालो को मजबूत बनाती हैं।
☕ आरोग्य संजीवनी 🍵
पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें: अपने रोज के खाने में फलों, सब्जियों, मेवे और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें। खासकर बादाम, अखरोट, और फल जैसे तरबूज और अनार शरीर में ऊर्जा बनाए रखते हैं और यौन स्वास्थ्य में सुधार करते हैं।
तनाव कम करें: ध्यान या मेडिटेशन के माध्यम से तनाव को नियंत्रित करें, जिससे आप मानसिक शांति पा सकें और कामेच्छा को बनाए रख सकें।
आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का सेवन: अश्वगंधा, शिलाजीत और सफेद मूसली जैसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियाँ यौन स्वास्थ्य को बेहतर बनाती हैं और शरीर में स्फूर्ति बनाए रखने में मदद करती हैं।
📖 गुरु भक्ति योग 🕯️
सभी ग्रहों की तरह शनि की साढ़े साती शनि ग्रह का गोचर मात्र है
इसका अच्छा बुरा असर जन्म पत्रिका में शनिग्रह की शुभाशुभ स्थिति पर निर्भर होता है। अन्य ग्रहों का असर भी जन्म पत्रिका में ग्रह की जन्म लग्न से शुभाशुभ भाव के स्वामी होने , ग्रह की निर्बल सबल स्थिति के अनुसार होता है।
इसलिए उपरोक्त सभी तथ्यों को देखते हुए बच्चे को साढ़े साती बता कर डराने वाले अल्पज्ञानी की बात पर बच्चे के शुभ चिन्तकों को बिल्कुल भी ध्यान नहीं देना चाहिए
● इसकी चिन्ता के स्थान पर, बच्चे की स्वास्थ्य रक्षा के पारम्परिक और नवीन चिकित्सीयस्वास्थ्य रक्षक उपचारों पर ध्यान देना चाहिए।
◆ इसी के साथ गरीबों को अन्न वस्त्र औषधि और अन्य सहायता देना चाहिए।
◆ दान कार्य आयु आरोग्य की सर्वोत्तम सुरक्षा है। शनि की प्रसन्नता के लिए शनि के प्रतीक इन जीवों को अन्न औषधि आश्रय आदि से विविध सहायता करना चाहिए:
वृद्ध वरिष्ठ बीमार,अशक्त विकलांग,निराश्रित गरीब, समाज के सबसे अंतिम छोर पर बैठा व्यक्ति, घर दफ्तर के मातहत,नौकर चाकर।हताश निराश व्यक्ति। पशुओं में कुत्ता कौआ आदि।
★ परम्परा अनुसार बच्चे के जन्म के समय,नाल काटने के पूर्व दिए जाने वाले दान को सर्वश्रेष्ठ दान श्रीमद्भागवत में भी माना गया है
▬▬▬▬▬▬๑ ⁂❋⁂ ๑▬▬▬▬▬▬
⚜️ षष्ठी तिथि आपके उपर यदि मंगल कि दशा चल रही हो और आप किसी प्रकार के मुकदमे में फंस गये हों तो षष्ठी तिथि को भगवान कार्तिकेय स्वामी का पूजन करें। मुकदमे में अथवा राजकार्य से सम्बन्धित किसी भी कार्य में सफलता प्राप्ति के लिये षष्ठी तिथि को सायंकाल के समय में किसी भी शिवमन्दिर में षण्मुख के नाम से छः दीप दान करें। कहा जाता है, कि स्वामी कार्तिकेय को एक नीला रेशमी धागा चढ़ाकर उसे अपने भुजा पर बाँधने से शत्रु परास्त हो जाते हैं। साथ ही सर्वत्र विजय कि प्राप्ति होती है।

