मध्य प्रदेश

वन विभाग जतारा की अतिक्रमण के विरुद्ध बेदखली की बुलडोजर कार्यवाही

रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा । जतारा रेंज अंतर्गत वन अमले के सहयोग से करमोरा परिक्षेत्र सहायक वृत की बीट मगरई नंबर १ एवम २ के कंपार्टमेंट नंबर पी ३१९ ,३३१ ,३१६ एवम ३१८ में वन क्षेत्र में अतिक्रमणकरियों द्वारा किए गए पुराने अतिक्रमण के विरुद्ध रेंजर जतारा शिशुपाल अहिरवार द्वारा अलग अलग तीन टीम बनाकर बन क्षैत्र से अवैध अतिक्रमण बेदखली की कार्यवाही ३से ४ जेसीबी मशीन लगाकर की गई है । जिसमे वन भूमि पर वर्षो पुराने अवैध अतिक्रमण जिनको वर्षात होने पर अतिक्रमणकारियों द्वारा हर साल की तरह इस बार भी रातों रात जुताई करके फसल बोई गई थी उसको आज दल बल के साथ नष्ट करके गहरी खाई और बड़े गड्ढे खोदकर चारों तरफ से ट्रेंच खोदकर उस पर कटीली झंडियों का बीज बोकर बेदखल किया गया। उक्त कार्यवाही के दौरान पाली के वन क्षेत्र में ३० हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र और बसतगुवा /पूछा अन्तर्गत ४० हेक्टेयर से भी अधिक बन क्षेत्र को अतिक्रमण कारियो से मुक्त कराया गया जिसमे प्लांटेशन का कार्य किया जायेगा।
खबर लिखे जाने तक कार्यवाही जारी है जिसको लगातार जारी रखा जाएगा।
उक्त अतिक्रमण बेदखली की कार्यवाही वन संरक्षक वन वृत छतरपुर और वन मंडल अधिकारी टीकमगढ़ के दिशा निर्देश के अनुक्रम में वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में की गई जिसमे वन विभाग जतारा का संपूर्ण वन अमला शामिल रहा।

Related Articles

Back to top button