मध्य प्रदेश

श्मशान घाटों पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव, शवदाह हेतु जलाऊ लकडी का मिलना होता है कठिन

रिपोर्टर ; कुन्दनलाल चौरसिया
गौरझामर । नगर में स्थित दो बड़े शमशान घाटों पर अभी तक मूलभूत सुविधाएं व जलाऊ लकडी मुहैया नहीं कराई गई हैं जिससे पुराना बसस्टेण्ड करन्जुआ नदी तट पुल के पास स्थित मुक्तिधाम,तथा साला मुहल्ला स्थित शमशान घाट पर अंतिम संस्कार में आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है देखा जा रहा है कि उपेक्षा व अव्यवस्था के शिकार इन शमशान घाटों पर ग्राम पंचायत द्वारा कोई ठोस व कारगर स्थायी मूलभूत व्यवस्था नहीं किए जाने से लोगों को आए दिन परेशानी हो रही है स्वच्छता और सुविधाओं के अभाव में यह शमशान घाट किसी नरक से कम नहीं लगते इन मुक्ति धामो पर दाह संस्कार हेतु पर्याप्त व उपयोगी जलाऊ लकडी की कोई व्यवस्था शासन प्रशासन वनविभाग अथवा ग्रामपंचायत के माध्यम से नही की जा रही है परिणाम स्वरूप अंतिम संस्कार जैसे सम्वेदनशील मामले मे जलाऊ लकडी को लेकर लोगो के सामने एक गम्भीर व चिंताजनक संकट व समस्या आ खडी होती है लोगो का कहना है की शमशान घाटो पर स्थाई रूप जलाऊ लकडी की व्यवस्था शासन शीध्र करे जिससे आम लोगो खासकर गरीब व मध्यम वर्ग के लोगो को होने वाली असहनीय परेशानी से वह मुक्त हो सके बता दें की लोग अंतिम संस्कार में सम्मिलित होने के लिए मुक्ति धाम जाते तो हैं और स्वच्छता सुविधाओं और मूलभूत आवश्यकताओं की कमी पर मीमांसा टीका टिप्पणी कर चले आते हैं इस पर कोई कारगर कार्रवाई नहीं होने पर यह समस्याएं यथावत बनी रहती हैं जिसके दुष्परिणाम लोगों को हरसमय भुगतने पड़ते हैं क्षेत्रीय विधायक और जनप्रतिनिधि गौरझामर के सुविधा विहीन शमशान घाटों पर शीघ्र ही सुलभ काम्पलेक्स जलाऊ लकडी रखने हेतु पक्के कमरा व एक एक व्यक्ति की नियुक्ति की व्यवस्था दोनो शमशान घाटो पर अविलम्ब करे जिससे लोगो को होने वाली परेशानी और स्वच्छता हेतु नियमित सफाई कामगार के व्दारा सतत रुप से होती रहे जिससे लोगो को राहत मिल सके

Related Articles

Back to top button