अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नर्मदापुरम में हुए अधिवेशन में छात्र मांग पत्र को लेकर डिप्टी कलेक्टर को दिया ज्ञापन
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । विद्यार्थी परिषद के बैनर तले विद्यार्थी परिषद के जिला सयोजक शुभम उपाध्याय ने बताया है कि कोरोना की विशेष परिस्थितियों में ना केवल पूरा विश्व और देश प्रभावित है ।अपितु किसी भी देश के मूलाधार कहने वाली शिक्षा व्यवस्था भी यह उस से अछूती नहीं है कोरोना संक्रमण काल में शिक्षा व्यवस्था को भी बड़ी क्षति पहुंची है । वही नवाचारों की संभावनाओं के ऊपर भी नए अवसर पैदा किए गए हैं।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मध्य भारत प्रांत के यहां 54 वा प्रांत अधिवेशन यह सुविचारित मत है कि समस्याओं को समाधान की ओर ले जाने के दृष्टिकोण को विकसित करते हुए शिक्षा क्षेत्र में भी नई संभावनाओं पर कार्य करने की आवश्यकता है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्य भारत प्रांत का 54 वा प्रांत अधिवेशन यह मांग करता है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने वाला मध्य प्रदेश देश में अग्रिम राज्य में से एक है ।राष्ट्रीय शिक्षा नीति की व्यापक बहस आज भी उतनी ही आवश्यक है, जिसके कारण विद्यार्थी और शिक्षक समुदाय उनके अनुरूप भविष्य की संभावनाओं को देख सकें।
उच्च शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सुचारु रुप से लागू करने के लिए राज्य शासन द्वारा तुरंत एक क्रियान्वयन समिति की घोषणा की जाए।
तकनीकी शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियावन्य के लिए शासन द्वारा तुरंत प्रारूप घोषित किया जाए।
तकनीकी शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा को भी मातृभाषा हिंदी में पढ़ने की व्यवस्था के लिए पाठयक्रमों का तुरंत हिंदी अनुवाद किया जाए।
मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा संस्थानों NIRF रैंकिंग में नहीं आना यह बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण है। साथ ही तकनीकी शिक्षा के तकनीकी विश्वविद्यालय MBA रेटिंग प्रतीक्षारत है ।इसीलिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मांग करती है कि तुरंत शिक्षा संस्थानों के NACC , NIRF , NBA जैसे मूल्यांकन के लिए तैयार किया जाए।
ज्ञापन सौंपने वालों में संगठन के जिला संयोजक शुभम उपाध्याय,
अश्वनि पटेल, गोलू नाथ योगी, दीपेंद्र पटेल, मनीष पटेल, कुलदीप रैकवार,
अमर चौधरी, सचिन परोचे, अजय कीर, विकास सेन, बरुन तिलचोरिया, शांताकुमार शाक्या, महेंद्र जाटव, शुभम विश्कर्मा, विकाश राजपूत, संजना धाकड़, निकिता धुर्वे, प्रियंका कलोसिया, वर्षा धाकड़, मुस्कान अहिरवार, संगीता सरयाम, वैशाली राय, प्रतिभा चौहान, पलक राय आदि मौजूद रहे।



