मध्य प्रदेश

जिला अस्पताल के स्वागत गेट को मनमानी पूर्ण तरीके से कराए जाने से दवा व्यापारियों में बढ़ी नाराजगी जताया विरोध

निर्माण एजेंसी पीआईयू के अधिकारियों ने गेट निर्माण स्थल का किया निरीक्षण
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
जिला अस्पताल प्रबंधन द्वारा मेनगेट पर स्वागत द्वार का सीमेंट गिट्टी सरिए से कराया जा रहा है। इसकी निर्माण एजेंसी पीआईयू रायसेन को बनाया गया है। निर्माण एजेंसी से जुड़े अधिकारियों कर्मचारियों सहित टैक्नीकल कर्मचारियों की मनमानी व
अनदेखी पूर्ण रवैये से परेशान मेडिकल स्टोर संचालकों ने इस परेशानी की शिकायत जब स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी से की। शिकायत के बाद पीआईयू के ईई आरके झा, एसडीओ एके दुराफे ने इंजीनियरों के साथ मौके का निरीक्षण कर दवा व्यापारियों की अलग अलग समस्याएं सुनीं। इस मौके पर उपस्थित सरपंच गोल्डी कुशवाह, बीजेपी नेता व विधायक प्रतिनिधि ब्रजेश चतुर्वेदी, चन्द्रकृष्ण रघुवंशी, मेडिकल स्टोर संचालक पवन दुबे, तारिक खान, मनोज गौर की नाराजगी दूर करने समझाइश भी दी। साथ ही पीआईयू के मुख्य कार्यपालन यंत्री आरके झा, एसडीओ एके दुराफे ने भी समझाइश देते हुए सलाह भी दी गई।तब कहीं जाकर वे बमुश्किल मानें।
ये है सारा मामला…..
निर्माण एजेंसी द्वारा जिला अस्पताल के स्वागत मेनगेट मनमानी तरीके से कराया जा रहा है। दवा व्यापारी तारिक खान, मनोज गौर का कहना था कि डबल राड से भी सिंगल गेट बनाया जा सकता था। लेकिन निर्माण एजेंसी मनमानी करते हुए डबल राड की मदद से चौड़ा गेट का निर्माण कराया जा रहा है जो कि हमारे व हमारे कारोबार की दृष्टि से सरासर गलत व अनुचित है। बड़ा गेट बनने से हमारे कारोबार पर काफी फर्क पड़ेगा। लिहाजा सिंगल सरियों से स्वागत गेट बनाया जाए तो बेहतर रहेगा।

Related Articles

Back to top button