मध्य प्रदेश

अक्षर साथी और शाला प्रभारी पूरी ऊर्जा के साथ मूल्यांकन की तैयारी करें : यादव

शाला प्रभारियों और अक्षर साथियों की आवश्यक कार्यशाला आयोजित
सिलवानी।
गुरूवार को जिला परियोजना समन्वयक सीबी तिवारी के निर्देशन में शाला प्रभारियों और अक्षर साथियों की आवश्यक कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें चिन्हित किए गए अक्षरों की परीक्षा नव भारत साक्षरता अभियान के अंतर्गत आशा अक्षरों की परीक्षा 26 मार्च को होनी है इसको लेकर संकुल केंद्र स्तर पर शाला प्रभारियों और अक्षर साथियों की आवश्यक कार्यशाला आयोजित की गई। बालक और कन्या संकुल की संयुक्त बैठक आयोजित की गई जिसमें रायसेन जिला से जिला सह समन्वयक साक्षरता अभियान के महमूद आलम सिद्दीकी ने उपस्थित शाला प्रभारियों और अक्षर साथियों को मूल्यांकन से संबंधित बारीकियों पर चर्चा की। वहीं जन शिक्षा केंद्र कीरतपुर में बैठक आयोजित की गई जिसमें सुरेंद्र सिंह रघुवंशी और विकासखंड सिलवानी के सह समन्वयक दिनेश मेहरा ने उपस्थित शाला प्रभारियों और अक्षर साथियों को मूल्यांकन से संबंधित निर्देशों पर चर्चा की। तीसरी बैठक बीकलपुर संकुल केंद्र पर आयोजित की गई जिसमें बीकलपुर, प्रतापगढ़ और चैनपुर जन शिक्षा केंद्रों के सभी शाला प्रभारी और अक्षर साथी एकत्रित हुए जिसमें विकासखंड अकादमिक समन्वयक गोविंद नामदेव ने उपस्थित शाला प्रभारियों और अक्षर साथियों को मूल्यांकन से संबंधित विषयों आवश्यक निर्देशों पर चर्चा की। अंतिम बैठक बम्होरी संकुल केंद्र पर आयोजित की गई जिसमें संकुल प्राचार्य राजेश शर्मा व सह समन्वयक दिनेश मेहरा ने उपस्थित शाला प्रभारी और अक्षर साथियों के साथ आवश्यक दिशा निर्देशों पर चर्चा की। विकासखंड केंद्र स्रोत समन्वयक शैलेंद्र कुमार यादव ने बताया कि सभी अक्षर साथियों और शाला प्रभारियों को साक्षरता से संबंधित मूल्यांकन के सभी आवश्यक निर्देश और जानकारियां उपलब्ध करा दी गई हैं और पूरे अक्षर साथी और शाला प्रभारी पूरी ऊर्जा के साथ मूल्यांकन की तैयारी कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button