पाइप लाइन डालने के लिए जगह-जगह खोदी सड़कें
सुविधा से पहले दुविधा में नगरवासी, खुदी सड़कों से निकलना मुश्किल
सिलवानी। मुख्यमंत्री षहरी पेयजल योजना के तहत इन दिनों मुख्य मार्ग समेत वार्डों की गलियों में पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़कें खोदी गई है लेकिन इनऽ की मरम्मत करने के बजाए ठेकेदार ने मिट्टी से भराव कर खानापूर्ति कर ली है। जिससे सड़कें बदहाल हैं और यहां से गुजरने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पाइप लाइन डालने में भी मानक का पालन नहीं किया जा रहा है। बिना बैस के पाइप डाली जा रही है, गड्ढ़े की गहराई भी उचित मापदंड के अनुसार नहीं ली गई है।
सड़क की मरम्मत एस्टीमेट में शामिल
ठेका लेनेऽके दौरान एस्टीमेट में जहां खुदाई की जाए, वहां सड़क की मरम्मत किए जाने की बात होती है। दिए गए ठेका में ठेकेदार को पाइप लाइन बिछाने के बाद खोदी गई सड़क की सीसी मरम्मत करना है। लेकिन कई गलियों में सड़कें खोद दी है लेकिन अभी तक सड़कों की मरम्मत नहीं की है। जिससे सड़क बदहाल है।



