क्राइम

तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, दो युवक गंभीर घायल

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
हटा । तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, दो युवक गंभीर घायल| घटनास्थल पर पड़े घायलों को उठाने की जगह घायलों पर आरोप प्रत्यारोप, आप शब्दों का प्रयोग करने लगे जिससे कोई पक्षों में कहां सुनी हो गई।
हटा के चंडीजी पर शमदरिया दुकान के सामने देर रात एक्सयूवी 500 गाड़ी नं एमपी 09 सीएम 2818 ने पीछे से बाईक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार उछलकर सड़क पर जा गिरे। घटना में बाइक सवार दाे युवक गंभीर रूप से घायल हाे गए। वहीं एक्सयूवी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गई। हादसा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। मौके पर नितेश राय एवं विक्रम राजपूत ने मौके मौके पर घटना देखी बताया गाड़ी की तेज रफ्तार थी एवं चालक को गाड़ी चलाने का अनुभव नहीं है चालक बृजेश गुप्ता का बालक वाशु गुप्ता चला रहा था जिसकी मद्दी के बगीचा में जिम है। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया।

Related Articles

Back to top button