लगुन में विवाद, गांव के लोगों ने की मारपीट, घायलों को जिला अस्पताल में किया भर्ती
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । दमोह इमलाई गांव लगुन मे विवाद इमलाई निवासी महेश अहिरवार हल्के अहिरवार अपने परिजनों के अपनी बेटी की लगुन लेकर इमलिया चौकी के अन्तर्गत आने वाले वरबटा गांव लेकर गये हुए थे। जैसे ही दलित परिवार वरवटा गांव गंगाराम अहिरवार के घर पहुंचे और कुछ ही समय गांव के दबंग मुठ्ठू ठाकुर, छोटू ठाकुर पुष्पेन्द्र ठाकुर, गोविंद ठाकुर, विश्राम ठाकुर, लल्लू ठाकुर, चन्द्रभान ठाकुर, उत्तम ठाकुर भोला ठाकुर सहित अन्य लोग अचानक घर पहुंचे और दमोह के इमलाई से वरवटा गये दलित परिवारों को जमकर पीटा और दमोह के दलित परिवार अपनी जान बचाकर वरवटा से भागे और सीधे इमलिया चौकी पर आकर दलित परिवार पर बीती आपबीती को चौकी प्रभारी को सुनाई। फिलहाल दलित परिवार खबर लिखे जाने तक इमलिया चौकी में बढ़ी संख्या में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने इमलिया चौकी में मौजूद हैं ।।जहां पर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।



