मध्य प्रदेश

मतदाता जागरूकता अंतर्गत एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । बस स्टैंड पर मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय महिला एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रायसेन जिले के अंतर्गत आने वाली नगर परिषद देवरी में मतदाता जागरूकता अभियान के शुभ अवसर पर एक दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन रखा गया था जिसमें पौड़ी खमरिया एवं देवरी डॉ आंबेडकर क्लब ने फाइनल में विजय हासिल की। पौड़ी खमरिया का स्कोर 20 और अंबेडकर क्लब देवरी का स्कोर 40 रहा जिसमें अंबेडकर क्लब टीम कोच राकेश अंबेडकर और टीम के हमारे अंबेडकर क्लब के सीनियर खिलाड़ी आशीष बघेल ने अपनी टीम को जीत हासिल कराई । कबड्डी टीम कप्तान सूरज पथरीले बेस्ट रेडर एवं बेस्ट डिफेंडर राघवेंद्र बघेल मनजीत बघेल सचिन बघेल सागर पथरेल मोनू मंडे मनीष गौरव पथरेल मनोज बघेल रवि बघेल भगवानदास कटियार हीरालाल कटियार निलेश बघेल एवं अंबेडकर क्लब देवरी उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button