मध्य प्रदेश

जैन मुनियों के विरुद्ध पुष्पा विद्यालय की टीचर की टिपण्णी से नाराज जैन समाज ने ज्ञापन दिया

सिलवानी । 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन समिति द्वारा शुक्रवार को सिलवानी थाने पहुँचकर पुष्पा विद्यालय की टीचर के द्वारा जैन मुनि के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर कार्यवाही की मांग को थाना प्रभारी माया सिंह को ज्ञापन सौपा गया।
ज्ञापन में उल्लेख किया है नगर के पुष्पा विद्यालय की प्राचार्य सिस्टर सोफिया द्वारा जैन मुनियों और भगवान के विरुद्ध बच्चो के समक्ष अपशब्द एवं गलत तथ्यों के साथ अभद्र टिप्पणी की है। जिससे जैन समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। अभद्र टिप्पणी से जैन समाज मे दुःख और रोष व्याप्त है। समाज ने पुष्पा विद्यालय की प्राचार्य सिस्टर सोफिया के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की मांग की है।
इस अवसर पर कौशल जैन, चन्द्रकुमार जैन, आशीष सिंघई, अमित जैन, प्रदीप जैन, प्रवीण जैन आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button