मध्य प्रदेश

ढीमरखेड़ा, उमरियापान क्षेत्र में पानी का कहर, राहत और बचाव के काम में जुटी पुलिस और एसडीआरएफ टीम

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में झमाझम हो रही बरसात के कारण ढीमरखेड़ा, उमरियापान थाना क्षेत्र के कई गांव जलमग्न हो चुके हैं। कई गांव ऐसा है जिनका मुख्यालय से संपर्क टूट चुका है। कई जगह पर लोगों के अलग-अलग स्थानो में फंसे होने की खबरें भी सामने आ रही हैं। इन क्षेत्रों में पानी ने जिस तरह तबाही मचाई है उससे लोगों की जान संकट में फंस गई है । कई गांव में स्थिति ऐसी है कि घरों में पानी घुस चुका है। लोग छतों और ऊंचाई वाले स्थानों में खड़े होकर किसी तरह खुद को बचाने का प्रयास कर रहे हैं । उमरियापान, ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में बने बाढ़ जैसे हालात में लोगों को बचाने के लिए पुलिस के द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन कल रात से ही लगातार अधिकारियों से संपर्क कर राहत और बचाव कार्य की सतत निगरानी कर रहे हैं।
यहां से निकाले गए लोग
सरपंच अटल ब्यौहार, सचिव सतीश गौतम ने बताया कि उमरियापान थाना क्षेत्र के ग्राम कछारगांव, धौरेसर, घुघरी गाँव के बाढ़ में फंस गरीब दो सों लोगों को जिन्हें बरौदा सरपंच रति राम कोल, सचिव रमेश झारिया, सहायक सचिव प्रकाश सेन आदि की मदद से ग्राम पंचायत उमरियापान के चौरसिया मंगल भवन में सुरक्षित स्थान में लाया गया। जहाँ डाक्टर अजय सोनी के द्वारा कैंप लगाकर जांच की की। ग्राम पंचायत उमरियापान सरपंच अटल ब्यौहार ने बताया कि पंचायत द्वारा आपदा पीड़ित को रहने खाने, खाना की व्यवस्था की गई।
इस दौरान विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, सैल्समैन अश्वनी शुक्ला, राजेश ब्यौहार, शैलेन्द्र पौराणिक, प्रदीप चौरसिया, आशीष चौरसिया, शरद बर्मन, प्रमोद असाटी, सिध्दार्थ दीक्षित, ज्ञानी चौरसिया, लल्लू चौरसिया, आशु मिश्रा, आदित्य ब्यौहार, प्रमोद तामकार, आदि का सहयोग रहा।
अधिकारी रख रहे निगाह
जिले के तीन थाना क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन हर परिस्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और सभी अधिकारियों से संपर्क करते हुए राहत और बचाव कार्य का जायजा ले रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया स्लीमनाबाद एसडीओपी अखिलेश गौर, ढीमरखेड़ा एसडीएम विंकी सिंह मारे, उपयंत्री मनीष हल्दकार, सहायक सचिव अतुल चौरसिया, उमरियापान थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय, सहित अन्य मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य को संचालित कर रहे हैं ।
वही पीडितो का हालचाल लेने पहुंचे विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, पदमेश गौतम, मंडल अध्यक्ष गोविन्द प्रताप सिंह, विजय दुबे, जितेन्द्र अयोरा, आशीष चौरसिया, सीईओ यजुर्वेद कोरी, पारस पटेल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button