कृषिमध्य प्रदेश

शिवकुमार बने संभागीय मीडिया प्रभारी

सिलवानी। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार कक्का जी की अनुशंसा पर प्रदेश संगठन मंत्री मनमोहन सिंह रघुवंशी ने सिलवानी के युवा शिवकुमार रघुवंशी को संभागीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। जिसका नियुक्ति पत्र प्रदेश कार्यालय भोपाल में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार कक्का जी द्वारा सौंपा गया। शिवकुमार रघुवंशी की नियुक्ति पर किसानों एवं शुभचिंतकों ने बधाई दी। बधाई देने वालों में कृष्णकुमार रघुवंशी, भरत पटेल, महेन्द्र सिंह रघुवंशी, गजेन्द्र गुप्ता, दिनेश चौरसिया, महेन्द्र यादव, फैजखान, फईम मंसूरी, केदार सिंह रघुवंशी, शुभम साहू, रिंकू श्रीवास्तव, अनिल राजौरिया, दीपक सोनी, प्रियांश राजपूत, मुकेश साहू, जीतेन्द्र यादव आदि ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button