विश्व माहवारी स्वच्छयता एवं प्रबंधन दिवस पर हटा बजरिया बोर्ड स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । विश्व माहवारी स्वच्छता एवं प्रबंधन दिवस पर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत महिला बाल विकास हटा द्वारा बजरिया बोर्ड स्कूल हटा में एक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे किशोरी बालिकाओं व महिलाओं को माहवारी के सम्बंध में विस्तृत जानकारियां दी गई।
परियोजना अधिकारी शिव राय के मार्गदर्शन में पर्यवेक्षक मिनी अर्पिता नाथन ने अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में एक प्रशिक्षण के माध्यम से किशोरी बालिकाओं को माहवारी के समय साफ-सफाई, खान-पान व दर्द से निवारण व सेनेटरी पेड के इस्तेमाल उनके निस्पादन आदि को समझाया, इसी प्रकार पर्यवेक्षक चन्द्रक्रांति बहोत्रा ने किशोरी बालिकाओं को मासिक चक्र के दौरान सावधानिया और आवश्यक स्वास्थ्य जानकारियां दी। सिविल अस्पताल हटा के स्वास्थ्य अमले ने किशोरी बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और RBSK टीम द्वारा बताया गया कि महावारी के दौरान किशोरियों को खून की कमी से एनीमिया की संभावना भी रहती है, जिससे उचित खानपान, इलाज व सावधानियां रखकर निपटा जा सकता है।
स्वास्थ्य अमले ने किशोरियों से आग्रह करते हुये कहा कि यदि उन्हें माहवारी के दौरान कोई समस्या होती है तो अस्पताल या महिला बाल बिकास के माध्यम से अपनी शंका एवं समस्या का समाधान कर सकती है, उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।



