मध्य प्रदेश

सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों का तत्परता से निराकरण सुनिश्चित किया जाये : कलेक्टर

सभी अधिकारी-कर्मचारियों को वेतन माह की एक तारीख को सुनिश्चित हो
समय-सीमा बैठक सम्पन्न, दिए गए अहृम दिशा-निर्देश

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिला परामर्श-दात्री समिति की बैठक आगामी 12 जून को आयोजित की गई हैं। सभी संबंधित विभाग अपने विभाग की पूर्ण तैयारी के साथ बैठक में आए। जिन विभागों के जमीन आवंटन के प्रकरण लंबित हैं, पूर्ण जानकारी प्रस्तुत करें ताकि विभागों को भूमि आवंटन की कार्रवाई कर जमीन आवंटन सुनिश्चित किया जा सके। सभी एसडीएम साहिबान संबंधित प्रकरणों में तत्परता से कराई जाये। इस आशय के निर्देश कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने आयोजित बैठक में अधिकारियों को दिए।
सुधीर कुमार कोचर आज साप्ताहिक समय सीमा बैठक में विभागीय, अंतर-विभागीय विषयों पर समीक्षा कर रहे थे। बैठक में सीईओ जिला पंचायत अर्पित वर्मा, एडिशनल कलेक्टर मीना मसराम, एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा विशेष रूप से मौजूद रहे।
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जिला कोषालय अधिकारी से कहा सभी कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों का वेतन माह की पहली तारीख को हो जाए, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा ऐसे विभागों के नाम बताएं जहां पर समय से वेतन देयक प्रस्तुत नहीं किया जा रहे हैं, ताकि संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में गौशाला निर्माणाधीन हैं, के संबंध में समीक्षा करते हुए कहा गया जहां भी कार्यलंबित है पूरी जानकारी प्रस्तुत की जाए और समय पर पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने अधिकारियों से कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी अधिकारी-कर्मचारी आयरन फ्री कपड़े पहनकर अपने दफ्तर आए और अपने घर व दफ्तर में ऐसी 25 से 26 तक ही रखें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह स्वैच्छिक है।
सीएमचओ और पूरी टीम को बधाई
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने विस्तारित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत आयोजित शिविरों में बेहतर आयोजन के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और उनकी पूरी टीम को बधाई दी।
राजस्व महाअभियान में तपती धूप में अच्छा कार्य के लिए राजस्व टीम को दी बधाई।
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने राजस्व अभियान के तहत अब तक 1769 प्रकरणों का निराकरण हुआ है इसके लिए उन्होंने पूरी राजस्व टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा तपती धूप में हमारे राजस्व अधिकारी- कर्मचारियों ने बहुत ही अच्छा कार्य किया है, इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने नामांतरण प्रकरणों के निराकरण के लिए गत दिवस आयोजित शिविर में 1553 प्रकरणों का निराकरण होने पर भी सभी को बधाई दी।
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी विभागीय अधिकारी तत्परता से प्रकरणों का निराकरण करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सीएम हेल्पलाइन एक सप्ताह तक अटेंड नहीं करने वाले अधिकारियों की विरुद्ध कार्रवाई की गई है। सभी सुनिश्चित करें त्वरित रूप से प्रकरणों को अटेंड करें और उनका समुचित निराकरण करें। साथ ही कहा कि कोई भी प्रकरण लंबित न रहे, अधिकारी तत्परता से उनका निराकरण करें।

Related Articles

Back to top button