मध्य प्रदेश

मां शारदा महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर कार्यशाला आयोजित

सिलवानी। मां शारदा महाविद्यालय सिलवानी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अध्यादेश के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ महाविद्यालय के संचालक मदन सिंह रघुवंशी एवं रामकुमार रघुवंशी, शासकीय महाविद्यालय सिलवानी से आए अतिथि डॉ. लक्ष्मीकांत नेमा एवं डॉ. रामानुज रघुवंशी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
कार्यशाला के मुख्य वक्ता एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के नोडल अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत नेमा ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से नई शिक्षा नीति की रूपरेखा, उद्देश्यों एवं क्रियान्वयन की प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि यह नीति विद्यार्थियों के समग्र विकास, व्यावहारिक ज्ञान और कौशल विकास पर केंद्रित है।
इस अवसर पर मां शारदा महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति के विभिन्न प्रावधानों से अवगत कराया गया तथा उनसे संबंधित प्रश्नों के समाधान भी दिए गए।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और नई शिक्षा नीति को सफलता पूर्वक लागू करने हेतु सभी को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

Related Articles

Back to top button