क्राइम

महंत बालयोगी पर महिला मजदूर ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
अनूपपुर । अनूपपुर जिले में अमरकंटक स्थित बर्फानी आश्रम के महंत महामंडलेश्वर लक्ष्मणदास बालयोगी पर आश्रम की महिला मजदूर ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महंत कांग्रेस के संगठनों से जुडे हैं। अमरकंटक पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है
आश्रम में काम करने वाली 42 साल की एक महिला ने शिकायत में कहा, वह डिंडौरी जिले की रहने वाली है। पति के निधन के बाद साल 2017 में आश्रम में मजदूरी करने आई थी। एक दिन महंत ने धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि पिछले पांच साल से महंत उसका शारीरिक शोषण कर रहे हैं। उसे अमरकंटक से दूर आश्रम में भी रखा गया। विरोध करने पर आश्रम के कर्मचारियों ने उसे धमकाया।
महंत बालयोगी राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वे कांग्रेस के पिछ़़डा वर्ग मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे अखिल भारतीय छत्तसीगढ़ संघ समिति के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। बालयोगी ने साल 2018 में कोतमा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव भी लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अमरकंटक के थाना प्रभारी विशाखा उरैदी ने बताया, महिला ने बर्फानी आश्रम के महंत के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। अपराध दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ कर मामले की जांच की जाएगी।
कई साल तक लगातार शारीरिक शोषण करने के लिए बाल योगी द्वारा पीड़ित महिला को अमरकंटक से 40 किलोमीटर दूर रखा गया। परिवार से अलग अकेले हो जाने के कारण महिला बहुत डरी हुई थी। लक्ष्मण दास बाल योगी डराकर कहता था कि किसी से कुछ नहीं कहना तुम आदिवासी औरत हो तुम्हारी कोई नहीं सुनेगा मैं पैसे वाला हूं। मैं जो चाहूं वो कर सकता हूं, जिस डर के कारण महिला आश्रम में रह कर काम करने लगी थी।

Related Articles

Back to top button