बाड़ी थाना प्रभारी केशव शर्मा, हेड कांस्टेबिल सस्पेंड, एक सिपाही लाइन अटैच, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष से बदसलूकी पुलिस कर्मियों को पड़ी महंगी
नवागत एसपी ने डीआईजी के आदेश पर की कार्यवाही, पुलिस कर्मियों में कार्यवाही से मचा हड़कंप
रिपोर्टर : शिवलाल यादव, रायसेन
रायसेन। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष से अभद्रता की सजा नशे में धुत पुलिसकर्मियों को काफी महंगा पड़ा है। नशे में धुत्त सब इंस्पेक्टर सहित एक हेडकांस्टेबिल को बदसलूकी के मामले में नवागत एसपी विकास कुमार सहवाल ने होशंगाबाद रायसेन पुलिस रेंज के डीआईजी जगतसिंह राजपूत के आदेश पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं आरक्षक कुदुश को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वैसे भी एसपी सहवाल अपनी तेज तर्रार कार्यशैली के नाते जाने जाते हैं। बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी को बिना कारण बाड़ी थाने में बदसलूकी करते हुए रातभर बेवजह बैठाए रखा। एसपी ने टीआई सहित तीनों पुलिसकर्मी को किया लाइन अटैच। मालूम हो कि रायसेन जिले के बाड़ी ब्लाॅक के मण्डल अध्यक्ष,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी के साथ अभ्रदता करने वाले बाड़ी थाने के टीआई केशव शर्मा सहित एक हेडकांस्टेबिल सुरेश शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं आरक्षक कुदुश खान को लाइन अटैच तीन पुलिस कर्मियों को एसपी ने कर दिया है। तिवारी का आरोप है कि मंगलवार की रात को वह घर के सामने खड़े हुए थे।तभी किसी जगह से दारू मुर्गा की पार्टी कर गली से थाने लौट रहे इन पुलिस कर्मियों ने सुरेंद्र तिवारी से न बल्कि अभद्रता की। बल्कि उन्हें बिना कारण गाड़ी में बिठाकर थाने लेकर जाया गया। यहां रात भर उन्हें बाड़ी थाने में बैठाकर रखा। जिससे बाड़ी के भाजपाईयों में आक्रोश व्याप्त है।तिवारी के साथ हुई अभद्रता का पता चलते ही बुधवार को बड़ी संख्या में नाराज कार्यकर्ता और व्यापारी थाने का घेराव करने पहुंचे। उन्होंने पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की। उनका कहना था कि बाड़ी थाना प्रभारी केशव शर्मा, प्रधान आरक्षक सुरेश शर्मा, आरक्षक कुदुश ने तिवारी के साथ अभद्रता की है। तिवारी की अगर हम माने तो पुलिस कर्मी नशे में धुत थे। उन्हें रात में थाने में बिठाया गया। नवागत एसपी एसपी विकास कुमार सहवाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी जगत सिंह राजपूत के आदेश पर यह बडी कार्यवाही की है।



