भगवती मानव कल्याण संगठन ने दमोह पुलिस अधीक्षक के खिलाफ कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सौपे ज्ञापन

बरसात में भी हजारों की संख्या में पहुंचे संगठन के कार्य कार्यकर्ता अवैध शराब बंद नहीं तो 21अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना की दी चेतावनी
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन एक रजिस्टर्ड समाजसेवी भगवती मानव कल्याण संगठन के द्वारा विगत 15 वर्षों से जिले में अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री किये जाने पर रोक लगाने को नशाविरोधी अभियान चलाया जा रहा है। संगठन के द्वारा अभी तक 2000 से अधिक अवैध शराब परिवहन के केस पुलिस को पकड़वाकर दर्ज कराये गये हैं, जिसमें अनेक पुलिस अधिकारियों का सराहनीय सहयोग रहा है। गांव-गांव अवैध शराब का परिवहन शराब माफियाओं के लोगों द्वारा किया जा रहा है वं गांव-गांव में गांव के ही लोगों को शराब माफियाओं द्वारा अवैध शराब बिक्री कराई जा रही है, जिससे गांव के बच्चे, युवा और बूढ़े नशे के आदी हो रहे हैं, हर घर की महिलाऐं इस कृत्य से परेशान हैं। घर-घर में लोग खाने को मोहताज हो रहे हैं। जिन बच्चों को पढ़ने-लिखने के लिये स्कूल जाना चाहिये, वह बच्चे शराब पीने के आदी हो रहे हैं एवं युवा पीढ़ी अपराध प्रवृत्ति की ओर जा रही हैं। गांव-गांव में महिलायें एवं बहन-बेटियाँ सुरक्षित नहीं हैं। संगठन के कार्यकर्ता लगातार अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिये अभियान के अंतर्गत अवैध शराब को गांव-शहर परिवहन से रोकने के लिये अवैध शराब को पकड़कर एवं पकड़वा कर पुलिस के सुपुर्द कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक श्रुकीर्ति सोमवंशी ने जिले के सभी थानों के थाना प्रभारियों एवं एसडीओपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों- कर्मचारियों से को यह आदेश कर रखा है कि यदि भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ता अवैध शराब पकड़ते हैं व पकड़वाते हैं, तो उस पर आप लोग कार्यवाही नही करेंगे, बल्कि संगठन के यह कि जिस पुलिस प्रशासन का कार्य समाज में अमन चैन बनाये रखने का है, उसकी जगह पर अवैध शराब की बिक्री गांव-गांव कराकर समाज को नशे का आदी बनाकर समाज को अपराध की ओर अग्रसर किया जा रहा है। अपराध की जड़ नशा है, यह सब जानते हैं, फिर भी अवैध शराब बिक्री करने में पुलिस विभाग के द्वारा सहयोग क्यों किया जा रहा हैं ? देश को, समाज को कहाँ ले जाना चाहते हैं? इस अवैध शराब बिक्री पर रोक नहीं लगाई गई, तो समाज एवं देश का भविष्य अंधकार में होगा।यह कि समाज को, देश को इस पतन से बचाना तो शासन-प्रशासन और समाज को आगे आकर एकजुट होकर समाज को नशे से दूर करना होगा तथा इस शराब के अवैध कारोबार पर रोक लगानी होगी। यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई, तो निश्चित ही समाज का पतन सुनिश्चित हैं। यह कि अवैध शराब परिवहन एवं गांव-गलियो जो शराब विक्रय कराई जा रही, उसे रोकने के लिये भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ता सतत कार्य कर रहे हैं एवं करते रहेंगे। पुलिस अधीक्षक को भी निर्देशित करें कि संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा समाज हित का जो कार्य अवैध शराब के विरूद्ध किया जा रहा है, उसमें उनका पूर्ण सहयोग करें एवं संगठन जो भी अवैध शराब की खेपें पकड़ता एवं पकड़वाता है, उसमें तत्काल कार्यवाही किये जाने का सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को आदेश करें और शराब माफियाओं के लोगों के द्वारा कार्यकर्ताओं के ऊपर जो थाना पथरिया, थाना रनेह एवं दमोह देहात थाने में झूठी एफआईआर शराब माफियाओं के कहने पर दर्ज की गई, उनमें खारिजी लगाई जावे। पुलिस अधीक्षक के द्वारा जो अवैध शराब पकड़ने के लिए मना किया जा रहा है, उसमें पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपना आदेश वापिस लेते हुये सभी थानों एवं चौकियों को निर्देशित करें कि संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा अवैध शराब पकडने पर तत्काल कार्यवाही करें
अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी- दिये गये बिन्दुओं पर तत्काल कार्यवाही करने का करें, अन्यथा संगठन के हजारों महिला-पुरुष कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय जनमानस दिनांक 21 अगस्त 2024 से पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे, जिसकी जवाबदारी शासन-प्रशासन की होगी।



