बड़ी माई को विशाल चुनरी अर्पित की, उमरियापान में निकली भव्य चुनरी यात्रा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । आदिशक्ति माँ जगदंबा की पूजा आराधना एवं उपासना का महापर्व शारदेय नवरात्र के पंचमी अवसर पर सोमवार को उमरियापान में विशाल चुनरी यात्रा निकली गई । चुनरी यात्रा वार्ड क्रमांक 8 मचखंडा मोहल्ला स्थित बडी माई मंदिर से सुबह 8 बजे बैंडबाजों के साथ चुनरी यात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में माता बहिने एवं श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। नगर के कटरा बजार, चंडी माता, न्यू बस स्टैड, झंडाचौक होते हुए चुनरी यात्रा प्राचीन बडे देवाले पहुंची। यहाँ विधिवत पूजन कर बडी माई को लाल रंग की विशाल चुनरी अर्पित की गई । उपरांत यहाँ से काले रंग की चुनरी यात्रा निकालकर चंडी माता मंदिर परिसर स्थित पंडाल मे विराजी माता महाकाली को अर्पित की गई। इसके बाद यात्रा का समापन हुआ। चुनरी यात्रा में सरपंच अटल ब्यौहार, विजय दुबे, प्रमोद असाटी, शैलेंद्र पौराणिक, रामा असाटी, नरेश असाटी, पिक्कू गुप्ता, राजेश कटारिया, शंकर असाटी,राजू गुप्ता, पिक्कू असाटी, अतुल असाटी, मोहन चौरसिया,दिनेश चौरसिया, गोलू सोनी, बब्लू असाटी, जयप्रकाश चौरसिया, आशोक चौरसिया, अखिलेश कटारिया, मनोज असाटी, मनीष असाटी, आशीष चौरसिया सहित बडी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। यातायात व्यवस्था बनाएं रखने थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय, एएसआई भरत मार्को, कोदूलाल दाहिया, योगेन्द्र सिंह राजपूत, योगेश पटेल, अजय सिंह, जगन्नाथ सिंह, संतोष दुबे आदि पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

