मध्य प्रदेशराजनीति

BJP विधानसभा चुनाव में भितरघात करने वालों पर कसेगी नकेल

जिला समेत विधानसभा स्तर पर बनाई जांच समितियां

रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
रायसेन । भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2023 में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार करने वालों पर कार्रवाई की तैयारी कर ली है। इसके लिए बाकायदा जांच समितियां बनाई गई हैं। जो पहले विधानसभा स्तर पर फिर जिला स्तर पर जांच करेंगी और रिपोर्ट को प्रदेश नेतृत्व को सौंपी जाएगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान जिले की चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ जिन भी भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहते हुए विधायक प्रत्याशियों के खिलाफ काम किया है, वो अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। ऐसे भितरघातियों पर संगठन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। अनुशासन समिति के पदाधिकारी चारों विधानसभा क्षेत्र में आंकलन करते हुए पार्टी विरोधी काम करने वालों की सूची बनाकर देगी। इसके अलावा भाजपा के सभी विधायक भी अनुशासनहीनता और चुनाव के दौरान खिलाफ में काम करने वालों की शिकायत सीधे प्रदेश नेतृत्व को कर सकेंगे, ताकि अनुशासनहीनता करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा सके। भाजपा कार्यालय के मीडिया प्रभारी सीएल गौर ने बताया कि जिला स्तरीय अनुशासन समिति में हरनाम सिंह राजपूत बरेली को जिला संयोजक बनाया गया है, इनके अलावा राकेश तोमर रायसेन को सहसंयोजक, सुरेंद्र तिवारी बाड़ी, विष्णु रावत सिलवानी, प्रहलाद सिंह लोधी उदयपुरा को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
140 उदयपुरा विधानसभा के लिए नेपालसिंह राजपूत बरेली को संयोजक एवं राजकुमार अरेले उदयपुरा को सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। इनके अलावा बद्रीप्रसाद रघुवंशी आलीबाड़ा, रमेश साद बरेली ग्रामीण, होशियार सिंह भारकच्छ को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
141 भोजपुर विधानसभा के लिए गठित समिति में रविंद्र विजयवर्गीय औबेदुल्लागंज को संयोजक एवं मोहन पटेल मेंदुआ को सहसंयोजक गया है। राधा कृष्ण आडवाणी सुल्तानपुर, अरविंद जैन मंडीदीप, अनिल सोनी बाड़ी को सदस्य नियुक्त किया गया है।
142 सांची विधानसभा की समिति में भूपेंद्र वर्मा रायसेन को संयोजक एवं भागचंद चौरसिया गढ़ी को सहसंयोजक बनाया गया है। द्वारका प्रसाद लोधी पेमत, गंगाराम चौकसे सलामतपुर, तीरनसिंह बघेल डाबर को सदस्य नियुक्त किया गया है।
143 सिलवानी विधानसभा की समिति में रमाकांत शुक्ला सिलवानी को संयोजक एवं बलराम सिंह ठाकुर बेगमगंज को सह संयोजक बनाया गया है। वहीं सुरेश ताम्रकार बेगमगंज, अजब सिंह लोधी खजुरिया, दिनेश रघुवंशी सिलवानी को सदस्य नियुक्त किया।

Related Articles

Back to top button