क्राइम

मूक बधिर किशोरी से दो बदमाशो ने दुष्कर्म की कोशिश, एक आरोपी को पकड़ जमकर धुनाई

नागरिकों ने कर किया आधा गंजा, दूसरा फरार
रिपोर्टर : बलवीर सिंह रघुवंशी
विदिशा। एमपी के विदिशा जिले में एक मूक बधिर किशोरी से छेड़छाड़ और उसके साथ से गलत काम करने की कोशिश का मामला सामने आया है। इस मामले में परिजनों ने एक आरोपी को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी और उसे आधा गंजा कर दिया। जबकि एक अन्य आरोपी फरार हो गया। परिजनों के शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है।
दरअसल, यह पूरा मामला जिले के रामलीला चौराहे के पास का है। जहां रिंकू नामदेव और राजकुमार शराब के नशे में मूक बधिर किशाेरी को अकेला पाकर उसे उसके ही घर में ले गए। इस दौरान राजकुमार बाहर चौकीदारी करने लगा। वहीं, रिंकू उसे मारपीट कर कमरे में ले गया और गलत काम करने का प्रयास किया। इस बीच परिजनों ने घर में जाते हुए उन्हें देख लिया। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। जिसे देख चौकीदारी कर रहा राजकुमार फरार हो गया। वहीं, अंदर मौजूद रिंकू जो गलत नीयत से घुसा था। वह गलत काम करने से पहले ही लोगों के हत्थे चढ़ गया। इसके बाद लोगों ने जमकर उसकी धुनाई कर दी। बाद में लोगों ने उसे आधा गंजा कर दिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
मामले को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक राजेश तिवारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। साथ ही मारपीट करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button