मध्य प्रदेशराजनीति

ब्लाक कांग्रेस कमेटी की पंचायत गठन को लेकर हुई बैठक संपन्न

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
नोहटा । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नोहटा के द्वारा ग्राम कुलुवा मौसीपुरा में प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर संगठन सर्जन अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत कमेटी के संबंध में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें पंचायत कमेटी गठन की जानकारी अध्यक्ष संतोष रजक के द्वारा दी गई। संतोष रजक ने कहा कि हर बूथ कांग्रेस मजबूत तभी पार्टी मजबूत होगी। कार्यक्रम में किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीवान अमर सिंह ,पूर्व सचिव मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी राव लाखन सिंह लोधी ने कहा कि आने वाले चुनाव से पहले पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करना है भाजपा सरकार द्वारा जन विरोधी नीतियों का हर कार्यकर्ताओं को मजबूती के पार्टी के धरना प्रदर्शन में पहुंचकर अपनी ताकत बढ़ानी है ताकि आने वाले चुनाव में हम अपने राज्य एव केंद्र में सरकार बना सकें।
कार्यक्रम का आभार रूप नारायण मिश्रा के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में संतोष रजक, रूनाराय मिश्रा, राव लखन सिंह लोधी, रतनलाल अहिरवार, कैलाश साहू, दीवान अमरसिंह, कल्याण पटेल, धनसिंह आदिवासी, जगदीश सेन, सुनील सिंह डॉक्टर, अरविंद सिंह, महेंद्र सिंह, बीके सिंह, नेक नारायण सिंह, गोपालसिंह, माखनसिंह, नेक नारायणसिंह, लोकेंद्र, राघवेंद्र, गोपाल सिंह, परम सिंह, जितेंद्र, प्रताप सिंह, सहित अनेको कांग्रेसियों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button