विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की प्रखंड बैठक आयोजित
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल प्रखंड की बैठक शनिवार को बड़ी माई मंदिर परिसर में सम्पन्न हुईं । प्रांत सह संयोजक राहुल दुबे, विहिप जिला मंत्री राहुल मिश्रा, विहिप उपाध्यक्ष अरुण राय, की उपस्तिथि में बैठक हुईं, विहिप समय समय पर सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यों की रूपरेखा तैयार करता है इन्हीं सब कार्यों को लेकर आज शनिवार को नगर के बड़ी माई मंदिर में विहिप बजरंग दल ने प्रखंड, खंड कार्यकारणी बैठक आयोजित की गई। बैठक तीन बार ओम के उच्चारण के साथ विजय महामंत्र के जाप के साथ अपने निर्धारित समय पर प्रारंभ हुई। बैठक में सैकड़ों की संख्या में प्रखंड और खंड के कार्यकताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई कार्यकताओं को संबोधित करते हुए महाकौशल प्रांत सह संयोजक राहुल दुबे ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद वो संगठन है जो हमारे पहले भी था और हमारे बाद भी होगा हम सभी समाज के लिए राष्ट के लिए काम करते है हमारा उद्देश्य है कि हम एक एक गांव में अपने संगठन का विस्तार करे ताकि एक एक घर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का कार्यकर्ता हो जो सक्रिय होकर समाज के बीच जाकर काम करे प्रत्येक माह प्रखंड वृहत बैठक करना, प्रखंड सीमा केन्द्रों पर बोर्ड लगना, इसके साथ ही राहुल दुबे ने सामाजिक समरसता, संघ शताब्दी वर्ष, राम उत्सव, सहित प्रशिक्षण वर्ग इत्यादि के विषय पर विस्तृत प्रकाश डाला, बैठक में प्रांत सह संयोजक राहुल दुबे , विहिप जिला मंत्री राहुल मिश्रा , विहिप जिला उपाध्यक्ष अरुण राय, प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, मंत्री अरविंद गुप्ता, संयोजक कान्हा सोनी, नितिन सोनी, राजेंद्र लखेरा, सतीश चौरासिया, अभिषेक यादव, धीरज दहिया, प्रिंस सोनी, शनि दहिया, राहुल असाटी, अतुल असाटी, हरिओम चौरसिया, दीपक बर्मन, शरद दहिया, साहिल सोनी, कृष्णा दहिया, साहिल काछी, सुमित यादव, आदि कार्यकर्ता की उपस्तिथि रही।



