मध्य प्रदेश

पुनीत दुबे के साथ घटना को लेकर ब्राह्मण समाज ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । अभी कुछ दिन पूर्व इंदौर में किसान नेता तिरुवन दुबे के बेटे के साथ जो घटना घटित हुई है वह बहुत ही निंदनीय घटना हैं और इस घटना को लेकर मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की सभी ब्राह्मण समाज आक्रोश में है एवं सरकार से मांग करती है कि इसकी सीबीआई जांच कराकर मृतक पुनीत को न्याय मिलना चाहिए क्योंकि इंदौर प्रशासन इस घटना को आत्महत्या बतला रहा है लेकिन जिस प्रकार से पुनीत दुबे की लाश मिली है उससे तो यही लगता है कि यह आत्महत्या नहीं है यह सोची समझी साजिश के तहत की गई हत्या है। देवरी क्षेत्र के आसपास एवं देवरी नगर के सभी ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ नागरिकों ने देवरी तहसील पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम तहसीलदार को एक ज्ञापन सोपा है ।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि घटना की सीबीआई जांच होना चाहिए जिससे सही कारणों का पता लगाया जा सके, अगर इस घटना में कोई शामिल है तो उन दोषियों को पकड़ कर सख्त से सख्त कार्यवाही करना चाहिए जिससे कि कभी भी ऐसी घटना दोबारा देखने को ना मिले। ज्ञापन सौंपने वालों में ब्राह्मण समाज के तहसील अध्यक्ष भगवतसिंह शर्मा भारती किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा, राघवेंद्र शर्मा अनिल पुरोहित, प्रिंस चौबे, महिपाल गंगोलिया, अनुराग शर्मा पार्षद, अरविंद पाराशर, मयंक पुरोहित, राकेश दीक्षित एवं समाज के वरिष्ठ नागरिक एवं युवा उपस्थित रहे हैं।

Related Articles

Back to top button