मध्य प्रदेश

संविधान की शपथ, मानव श्रृंखला बनाकर मनाया संविधान दिवस

सिलवानी। मंगलवार को शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर मां सरस्वती जी, डॉक्टर अंबेडकर साहब चित्र पर माला अर्पण, तिलक कर संविधान प्रस्तावना कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
सरस्वती वंदना, स्वागत गीत की प्रस्तुति छात्राओं के द्वारा दी गई। सभी के द्वारा संविधान कब बना ?, कैसे बना, क्यों बना ? सभी ने अपने-अपने विचार रखें। कार्यक्रम के बाद में छात्राओं के द्वारा मानव श्रृंखला बनाई गई।
इस अवसर पर श्याम साहू जनभागीदारी अध्यक्ष, पीसी शाक्य एसडीएम के द्वारा संविधान की शपथ दिलाई गई एवं अपने विचार छात्राओं समक्ष व्यक्त किऐ। प्राध्यापक मनोहर पंथी, डॉ लक्ष्मीकांत नेमा, डॉ रामानुज रघुवंशी, राघवेंद्र राजपूत, अभिलाषा ठाकुर, प्रतिभा डेरिया, निधि राय, राहुल साहू, सुनील सोनी, केशव बंसल, नवीन रजक, शुभम पवार, अमन जैन, चैनसिंह, सुमित बाजपेई जुनिया, मुद्गल कुशवाहा, अंकित अहिरवार, नवीन रजक
शासकीय महाविद्यालय के सभी अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राए उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button