मध्य प्रदेश

संविधान दिवस पर संविधान की प्रस्तावना का वाचन

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
सिहोरा । 26 नवम्बर 2024 मंगलवार को संविधान दिवस के अवसर पर तहसील विधिक सेवा समिति, व्यवहार न्यायालय सिहोरा जिला जबलपुर में प्रातः 10:30 बजे सैफी दाऊदी जिला न्यायाधीश (द्वितीय), सुधांशु सिन्हा जिला न्यायाधीश (तृतीय), रेशमा खातून न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, तनुश्री शिवहरे न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, उर्वशी यादव न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, दीपशिखा दांगी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सिहोरा एवं समस्त न्यायिक कर्मचारीगण, पुलिस प्रशासन की उपस्थिति मे संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) का वाचन सैफी दाऊदी, जिला न्यायाधीश (द्वितीय) / अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति सिहोरा के द्वारा किया गया।
संविधान दिवस के अवसर पर सैफी दाऊदी, जिला न्यायाधीश (द्वितीय) सिहोरा ने संविधान का उद्देश्य एवं संविधान में वर्णित मौलिक कर्तव्यों का प्रत्येक नागरिक को विशेष रूप से पालन किये जाने पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संविधान ने हमें अधिकार दिए हैं तो साथ ही कर्तव्यों का भी निर्वहन भी जरूरी है। हमारे देश के संविधान निर्माण मे अपना अमूल्य योगदान देने वाले संस्थापकों मे से श्री हरिसिंह गौर जी, सागर (मप्र) का आज जयंति दिवस के अवसर पर बाबा साहेब अंबेडकर व अन्य संस्थापको को सम्मान एवं श्रद्धांजलि देने के लिए संविधान के अनुसार आचरण एवं व्यवहार किये जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

Related Articles

Back to top button