मौसम में बदलाव : दिन में फिर होने लगा गर्मी का अहसास, बादल छटने के बाद बढ़ेगी ठंडक
दो दिन रात और दिन के तापमान में होगी बढ़ोत्तरी
रिपोर्टर : शिवलाल यादव, रायसेन
रायसेन। पिछले कुछ दिनों से आसमान में बादल छाए होने के कारण दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। दिन में गर्मी का एहसास फिर से होने लगा है। पिछले एक पखवाड़ा से दिन और रात का तापमान लगातार नीचे जा रहा था।
मौसम का रायसेन जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.6 पहुंच गया था, जबकि रायसेन का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री पहुंच गया था।
यह रायसेन क्षेत्र का सबसे कम तापमान था, उस दिन रायसेन क्षेत्र सबसे ठंडा रहा था। लोगों के घरों में अलाव जलने लगे थे, मैदानों, खेतों व चौपालों पर लोग अलाव जलाकर आग का सहारा ले रहे थे। लेकिन उसके बाद आसमान में बादल आ गए और फिर दिन और रात का पारा लगातार ऊपर आने लगा।
अभी कम नहीं होगा तापमान….
मौसम विभाग कार्यालय के मुताबिक मौसम विशेषज्ञ डॉ एसएस तोमर ने बताया कि अभी बादलों का डेरा आसमान पर है। पश्चिमी विक्षोभ का असर है। अभी दो दिनों तक तापमान कम नहीं होगा, बल्कि ऊपर जा सकता है। इसके बाद बादल छंटने पर ठंड बढ़ेगी।