धार्मिक

मार्गशीर्ष अमावस्या, विवाह पंचमी गृह परिवर्तन और अन्य त्योहारों के लिए यहां देखें पूरी सूची

Astologar Gopi Ram : आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
✦••• जय श्री हरि •••✦
🔮 मार्गशीर्ष अमावस्या, विवाह पंचमी गृह परिवर्तन और अन्य त्योहारों के लिए यहां देखें पूरी सूची
🔘 HIGHLIGHTS
▪️ अखुरथ संकष्टी चतुर्थी अगहन महीने में मनाई जाती है।
▪️ इस दिन भगवान गणेश की भक्ति भाव से पूजा की जाती है।
▪️ भगवान गणेश की पूजा करने से आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
👉🏼 सनातन धर्म में साल के 12 महीने विशेष और खास मंदिर आते हैं. प्रत्येक महीने, व्रत और त्योहार को मनाया जाता है. जो अपने आप में महत्वपूर्ण होते हैं. नवंबर का माह समाप्त हो चुका है और साल 2024 का लास्ट यानी कि दिसंबर का महीना शुरू होने वाला है. धर्म ग्रंथो के मुताबिक दिसंबर के महीने में कई प्रमुख व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं, जिसमें विवाह पंचमी से लेकर मंगल पूजा सफलता एकादशी के साथ विनायक चतुर्थी जैसे मौके शामिल हैं. तो चलिए आचार्य श्री गोपी राम की इस रिपोर्ट में जानते हैं कि दिसंबर के माह में कौन से व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे .
📖 दिसंबर व्रत त्यौहार लिस्ट 2024
🌚 01 दिसंबर 2024 को प्रतिपदा तिथि है इस दिन मार्गशीर्ष अमावस्या है.
💃🏻 06 दिसंबर 2024 को षष्ठी तिथि है, इस दिन विवाह पंचमी पर्व है.
🔅 07 दिसंबर 2024 को शुक्ल की सप्तमी तिथि है इस दिन चम्पा षष्ठी है.
💮 08 दिसंबर 2024 को शुक्ल की सप्तमी तिथि है. इस दिन भानु सप्तमी है.
📗 11 दिसंबर 2024 को शुक्ल की एकादशी तिथि है. इस दिन मोक्षदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा. गीता जयंती है और गुरुवायुर है.
🐬 12 दिसंबर 2024 को शुक्ल की द्वादशी तिथि है, इस दिन एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा. इस दिन मत्स्य द्वादशी भी है.
📍 13 दिसंबर 2024 को शुक्ल की त्रयोदशी तिथि है. इस दिन हनुमान जयंती (कन्नड़), कार्तिगाई दीपम् है.
🌝 14 दिसंबर 2024 को पूर्णिमा है और इस दिन दत्तात्रेय जयंती है.
🍿 15 दिसंबर 2024 को अन्नपूर्णा, त्रिपुर भैरवी जयंती, धनु संक्रांति, मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत है.
🎿 25 दिसंबर 2024 को मैरी क्रिसमस का त्योहार है.
🚩 26 दिसंबर 2024 को सफला एकादशी है.
🫅🏻 30 दिसंबर 2024 को हनुमान जयंती है.
🌚 1 दिसंबर – मार्गशीर्ष अमावस्या हिंदू कैलेंडर के अनुसार, मार्गशीर्ष माह भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। इस माह में आने वाली अमावस्या तिथि को मार्गशीर्ष अमावस्या के रूप में मनाया जाता है। यह तिथि धार्मिक अनुष्ठान, व्रत, और पितरों के तर्पण के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है।
💃🏻 06 दिसंबर – विवाह पंचमी मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था। इसी उपलक्ष्य में हर साल इस तिथि पर विवाह पंचमी मनाई जाती है। इस दिन राम-सीता की जोड़ी की आराधना करने से वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है।
🚩 11 दिसंबर – मोक्षदा एकादशी मोक्षदा एकादशी के व्रत का शास्त्रों में बहुत अधिक महत्व है। इस एकादशी के दिन भगवान विष्णु के चतुर्भुज रूप पूजा की जाती है। ये व्रत पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए किया जाता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
🌑 30 दिसंबर- सोमवती अमावस्या
पौष माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि दिसंबर 30 को सुबह 04:01 बजे से प्रारंभ होगी। ये तिथि अगले दिन सुबह 03:56, दिसंबर 31 को समाप्त होगी। यानि इस साल का अंत अमावस्या तिथि के साथ होगा। सोमवार के दिन अमावस्या तिथि पड़ने के कारण इसे सोमवती अमावस्या कहा जाएगा।
💫 ग्रह गोचर दिसंबर 2024
☀️ शुक्र ग्रह का मकर राशि में गोचर- 2 दिसंबर 2024
🌝 मंगल ग्रह का नीच राशि कर्क में गोचर- 7 दिसंबर 2024
🦂 बुध ग्रह का वृश्चिक राशि में उदय- 11 दिसंबर 2024
🪐 बुध ग्रह का वृश्चिक राशि में मार्गी- 16 दिसंबर 2024
🌞 सूर्य ग्रह का धनु राशि में गोचर- 15 दिसंबर 2024
🌸 दिसंबर में खरमास की शुरुआत
दिसंबर के महीने में कई व्रत त्योहारों के साथ ही खरमास की शुरुआत भी होगी। 15 दिसंबर 2024 को खरमास शुरू हो जाएगा वहीं मकर संक्रांति के दिन खरमास का समापन होगा। खरमास के दौरान शुभ मांगलिक कार्यों को करने की मनाही होती है। इस दौरान विवाह, मुंडन आदि जैसा कोई भी कार्य नहीं किया जाता। मान्यताओं के अनुसार जब सूर्य गुरु की राशियों धनु और मीन में होते हैं तो शुभ ग्रह गुरु का प्रभाव कम हो जाता है। शुभ मांगलिक कार्यों में गुरु की स्थिति का मजबूत होना बेहद आवश्यक माना गया है। इसीलिए खरमास के दौरान मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है।

Related Articles

Back to top button