क्राइम

बाड़ी में दंपती की मौत : शादी से लौटते समय डंपर ने चपेट में लिया, पत्नी का सिर धड़ से अलग हुआ, बेटा गंभीर रूप से घायल

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
जिले के थाना बाड़ी में दर्दनाक हादसा हो गया। शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से घर लौटते समय दंपती को तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दपंती की मौत हो गई। जबकि उनका एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह सड़क  हादसा इतना भीषण था कि महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। इस तरह सड़क हादसे में सिर धड़ से अलग होने की रायसेन के टपरा पठारी सागर रोड़ के बाद बाड़ी में इसी तरह की सड़क दुर्घटना घटित हो गई है।
रायसेन जिले के बाड़ी में बीती रात बकतरा से बाड़ी आ रहे बर्तन व्यवसाई मुकेश साहू और उनकी पत्नी 12 साल का बेटा बाइक पर सवार होकर शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे। बाड़ी थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सक्सेना ने बताया कि उसी समय तेज रफ्तार रेत से भरे डंपर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मारते हुए उनको कुचल दिया। इस सड़क हादसे में पति-पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि 12 वर्षीय बेटा गंभीर घायल हो गया। लोगों ने सभी को उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। महिला का सिर धड़ से अलग हो गया था।

Related Articles

Back to top button