मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किरार समाज के सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन में हुए शामिल
रायसेन । मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुचे भोजपुर विधानसभा के ओबेदुल्लागंज और किरार समाज के सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन में हुए शामिल और भोपाल में बन रहे किरार समाज के छात्रावास ओर मांगलिक भवन का किया शिला पूजन, वर वधुओ को मंच से दिया आशिर्वाद।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किरार नागर समाज के सम्मेलन में भोपाल में बनने मांगलिक भवन के लिए सांसद रमाकांत भार्गव ओर विधायक सुरेंद्र पटवा से 10 – 10 लाख रुपये की सहायता राशि दिलवाई ओर मुख्यमंत्री ने भी 10 लाख रुपये देने की बात कही मंच से शिवराज सिंह ने किरार समाज और भगवान परशुराम के जयकारे लगाए किरार समाज के इस कार्यक्रम में रायसेन विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र पटवा सहित साधना सिंह भी उपस्थित रहीं समय की कमी के चलते शिवराज सिंह ने मीडिया से बात नही की महज मंच पर 15 मिनिट रुके शिवराज सिंह चौहान।



